खबर पक्की, 26 अक्टूबर, रतलाम। एसपी अमित कुमार व्दारा अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थानो को निर्देशित किया गया है जो निर्देशो के पालन में एसडीओपी संदीप कुमार मालवीय के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी थाना औद्योगिक क्षैत्र जावरा विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी।
गठित टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर बामनखेडी रोड पोल्ट्री फार्म से पहले एक कार? में से 57 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद की गई। आरोपी जीवन पिता गंगाराम पोरवाल उम्र 29 साल निवासी रिगनोद को गिरफ्तार किया गया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान थाना प्रभारी थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा,उनि प्रतापसिह भदौरीया, उनि. कुलदीप देथलिया, सउनि. नरेश पाण्डेय, प्रआर. संजय आँजना, प्रआर.हेमन्त लिम्बोदिया आर. चेतन राठौर, आर. प्रीतम चावला, आर. बालकृष्ण, आर. सतपालसिंह, आर. यौगेश राठौर, आर. मनोज डाबी, आर. गोपाल मदारिया थाना औद्योगिक क्षैत्र जावरा की सराहनीय भूमिका रही।
कार में हो रही थी अवैध शराब की तस्करी, पुलिस ने पकड़ा, एक आरोपी गिरफ्तार
