• Tue. Aug 18th, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष : रतलाम में अनुशासन के साथ निकला पथ संचलन; महासंगम में एंबुलेस को दिया रास्ता

BySurendra Jain

Oct 5, 2025

खबर पक्की, 5 अक्टूबर, रतलाम। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार शाम रतलाम में ऐतिहासिक पथ संचलन निकला। पांच अलग-अलग स्थानों से निकले पथ संचलन का शाम 6.30 बजे सैलाना बस स्टैंड पर महासंगम हुआ। महासंगम को देखने के लिए हजारों की संख्या में शहरवासी पहुंचे। पथ संचलन पर शहर में फूलों की बारिश कर जय-जय श्री राम, वंदेमातरम् के उद्घोष के साथ स्वागत किया। स्वयंसेवकों के स्वागत में सड़कों पर कालिन तक बिछाए गए।
पथ संचलन के पूर्व एकत्रीकरण के स्थानों पर बौद्धिक हुआ। अलग-अलग वक्ताओं ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। शाम 6 बजकर 3 मिनट पर पांचों स्थानों से एक साथ पथ संचलन शुरू हुआ। घोष की धुन व अनुशासन के साथ कदमताल करते स्वयंसेवकों का हुजुम देखते ही बनता था। पहला ऐसा मौका था जब मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों से भी पथ संचलन निकला तो मुस्लिम समाजजनों ने सांप्रादियक सौहार्द की मिशाल पेश करते हुए स्वयंसेवकों का फूल बरसा कर स्वागत किया। अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन द्वारा शहर के दो मुख्य चौराहा सैलाना बस स्टैंड और मोचीपुरा चौराहे पर स्वागत किया।
महासंगम में टाइम मैनेजमेंट को सराहा
शाम 6.30 बजे पांचों स्थान के पथ संचलन का महासंगम सैलाना बस स्टैंड पर होते ही जय-जय श्री राम, भारत माता की जय के उद्घोष के नारे पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। पथ संचलन के पूरे रास्ते शहर के सामाजिक संगठनो, समाजजनों, राजनीतिक, व्यापारियों ने मंच लगाकर स्वागत किया।
एंबुलेस को दिया रास्ता
सैलाना बस स्टैंड पर महासंगम के दौरान बाल चिकित्सालय की तरफ से एंबुलेंस आने पर स्वयंसेवकों ने अनुशासन का संदेश देते हुए एंबुलेस को रास्ता देकर आगे रवाना किया। यहां से स्वयंसेवक कतार में रोड की दोनों तरफ कदमताल मिलाते हुए पावर हाउस रोड, दो बत्ती फ्रीगंज चौराहा, दो बत्ती घोड़ा चौराहा होते हुए नेहरु स्टेडियम में पहुंच समापन हुआ। संचलन में करीब 20 हजार स्वयंसेवक शामिल थे।
इन पांच स्थानों से निकला संचलन
हनुमान उपनगर का एकत्रीकरण जैन स्कूल सगोद रोड पर हुआ। अतिथि के रूप में अनीश पोद्दार, मुख्य वक्ता डॉक्टर प्रकाश शास्त्री मा. प्रांत संघ चालक एवं नगर सह कार्यवाह मनोज सगरवंशी मंचासीन रहे।
अंबेडकर उपनगर का एकत्रीकरण आईटीआई ग्राउंड में हुआ जहां मंच पर अतिथि के रूप में डॉक्टर दिनेश भूरिया, मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत सह व्यवस्था प्रमुख बलवंत सिंह हाडा व नगर सहकार्यवाह शैलेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
संत रविदास उपनगर का एकत्रीकरण सरस्वती शिशु मंदिर काटजू नगर में हुआ। अतिथि सरदार अवतार सिंह,जिला संघ चालक सुरेंद्र सुरेखा एवं मुख्य वक्ता प्रांत घोष प्रमुख आशुतोष शर्मा मंचासीन रहे।
प्रताप उपनगर का एकत्रीकरण 80 फीट रोड पर हनुमान ताल के पास में मैदान में हुआ अतिथि के रूप में आदित्य वोहरा, मुख्य वक्ता प्रांत प्राध्यापक प्रमुख शैलेश त्रिपाठी एवं नगर कार्यवाहक किशन माहेश्वरी मंचासीन रहे।
विक्रम उपनगर का एकत्रीकरण सेठिया मैरिज गार्डन पर हुआ। मंच पर अतिथि डॉ योगेंद्र सिंह चाहर, नगर संघचालक राजेश पटेल एवं मुख्य वक्ता प्रांत ग्राम विकास प्रमुख सोहन परमार रहे।

You missed

error: Content is protected !!