खबर पक्की, 25 सितंबर, रतलाम। हाल ही में मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी अधिसूचना में गोमांस को करमुक्त घोषित किए जाने पर विश्व हिन्दू परिषद ने कड़ा विरोध जताया है। विहिप की ओर से गुरूवार दोपहर 1 बजे कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें अधिसूचना को तत्काल निरस्त करने की मांग की गई है। ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर शालिनी श्रीवास्तव को सौंपा गया।
इस दौरान प्रांत गोरक्षा प्रमुख जगदीश धाकड़, विभाग सह मंत्री पवन बंजारा, विभाग सह संयोजक राजाराम ओहरी, जिलाध्यक्ष राधेश्याम रावल, धर्माचार्य सत्संग प्रमुख दीपक व्यास, बजरंग दल जिला संयोजक मुकेश व्यास, सह संयोजक आशु टांक, जिसा कोषाध्यक्ष शंकरसिंह सोलंकी, जिला गोरक्षा प्रमुख योगेश चौहान, सह गोरक्षा प्रमुख लखन कछावा, दीपक प्रजापत, गोरक्षा सह प्रमुख गनी शक्तावत, जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख सुनील राठौड़, सह साप्ताहिक मिलन प्रमुख नीरज सतवानी, जिला बल उपासना प्रमुख सोहम कटारिया, जिला सह सत्संग प्रमुख मुकेश पाटीदार, जिला सह सेवा प्रमुख हर्षित ठाकुर, सह विद्यार्थी प्रमुख कृष्णा भामा सहित समस्त नगर व ग्रामीण प्रखंड के कार्यकर्ता उपस्थित थे। जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी।
गोमांस करमुक्त अधिसूचना के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
