खबर पक्की, 23 सितंबर, रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के अंतर्गत डॉ.अम्बेडकर नगर रेलवे स्टेशन यार्ड में स्थित अंडरब्रिज संख्या 623 से होकर गुजरने वाली भुजारिया पुल की सड़क पर मरम्मत कार्य तत्काल प्रभाव से शुरू किया गया है। यह कार्य 17 अक्टूबर 2025 तक जारी रहेगा।
मरम्मत कार्य के चलते इस मार्ग से सड़क उपयोगकर्ताओं का आवागमन तत्काल प्रभाव से 17 अक्टूबर 2025 तक अस्थायी रूप से बंद रहेगा। इस अवधि में सड़क उपयोगकर्ता वैकल्पिक मार्ग के रूप में सिमरोल रोड का उपयोग कर सकते हैं।
