• Fri. Aug 21st, 2026

मोदी जी के अमृत महोत्सव में सभी करें सहभागिता – एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप

BySurendra Jain

Sep 14, 2025

खबर पक्की, 14 सितंबर, रतलाम। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। पखवाड़ा के दौरान विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित होगी। सेवा पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर रंगोली सभागार में भाजपा सूरजमल जैन मंडल एवं कुशाभाऊ ठाकरे मंडल की कार्यशाला का संयुक्त आयोजन एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में हुआ। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी एवं आदित्य डागा ने की। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, आशा मौर्य, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, आयुषी सांखला, निखिल बोरीवाल मंचासीन रहे।
मंत्री श्री काश्यप ने कार्यशाला में कहा कि सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन से हो रहा है और मध्यप्रदेश के लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री जी अपना 75 वां जन्मदिन मनाने बदनावर के पास ग्राम भैंसोला आ रहे है। अपने अमृत महोत्सव पर वे प्रधानमंत्री मित्र पार्क की सौगात देंगे। जिससे एक लाख लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है। रतलाम के समीप निवेश क्षेत्र, उज्जैन में विक्रम उद्योगपुरी और पीथमपुर में उद्योगों के लगने से मालवा देश में पुन: प्रमुख केंद्र बनेगा। श्री काश्यप ने कहा कि सेवा पखवाड़ा में रक्तदान, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण सहित अन्य गतिविधियां भी होगी। प्रधानमंत्री जी के अमृत महोत्सव में रतलाम से अधिक से अधिक कार्यकर्ता शामिल हो, क्योकि मोदी जी ने दुनिया में भारत का वर्चस्व स्थापित किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने सेवा पखवाड़ा की जानकारी देते हुए कहा कि मोदी जी के अमृत महोत्सव में जाने वाले कार्यकर्ताओं के लिए मंडल स्तर पर व्यवस्थाएं होगी। उन्होने मंडलवार लक्ष्य की घोषणा भी की। कार्यशाला का संचालन हेमंत राहोरी ने किया। आभार निखिल बोरीवाल ने माना।

You missed

error: Content is protected !!