खबर पक्की, 13 सितंबर, रतलाम। एसपी अमित कुमार द्वारा जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को सीएम हेल्पलाइन एवं थाने पर प्राप्त शिकायत आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अधिक से अधिक शिकायतों के निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी तारतम्य में अति पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में जिले के सभी थानों पर ऑनलाइन समाधान एवं सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु समय समय पर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। थाने पर संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा शिकायतकर्ता को बुलाकर शिकायत सुनकर त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है।
जिले के सभी अनुभागों पर पिछले 1 माह में कुल 783 सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें से 636 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया गया। आगे भी थाना स्तर पर कैंप का आयोजन कर शेष शिकायतों का निराकरण जारी है।
एसपी के निर्देशन पर सीएम हेल्पलाइन एवं थाने पर प्राप्त शिकायतों का कैंप लगाकर किया जा रहा समाधान, पिछले एक माह में सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त 636 शिकायतों का किया संतुष्टिपूर्वक निराकरण
