• Wed. Aug 19th, 2026

रतलाम में हरमाला रोड का नाम बदलने की मांग, गुर्जर समाज ने किया प्रदर्शन

BySurendra Jain

Sep 11, 2025

खबर पक्की, 11 सितंबर, रतलाम। रतलाम के वार्ड क्रमांक 26 में फूल मंडी चौराहे से हाकिमवाडा तक की सड़क का नाम हरमाला रोड से बदलकर वीरांगना गुजरी माता पन्ना धाय मार्ग रखने की मांग गुर्जर समाज ने की है। गुरुवार दोपहर समाजजनों ने नगर निगम में प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर बड़ी संख्या में समाजजन महलवाड़ा पर एकत्र हुए। यहां से रैली के रूप में नगर निगम पहुंचे।
6 महीने बाद भी नहीं बदला नाम
गुर्जर समाज जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिराधना ने बताया कि कुछ माह पहले एमआईसी की बैठक में हरमाला रोड का नाम को वीरांगना गुजरी पन्ना धाय मार्ग करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई थी। 25 मार्च को हुए निगम सम्मेलन के एजेंडे में भी शामिल किया था। आज तक उस पर अमल नहीं हुआ। इसी कारण समाजजनों को आज सड़क पर आना पड़ा। वार्ड 26 की पार्षद उमा डोई द्वारा 2023 से इस मार्ग का नाम बदलने के प्रयास किए जा रहे हैं। एमआईसी में उन्होंने प्रस्ताव रखा था। स्वीकृति मिलने के बावजूद सम्मेलन में मामला अटका हुआ।
आंदोलन की दी चेतावनी
समाजजनों का कहना था कि निगम के जिम्मेदार इस और ध्यान नहीं दे रहे है। गुर्जर समाज की इस मांग का समर्थन करनी सेना परिवार ने भी किया है। प्रदर्शन को समाजजनों ने नगर निगम में संबोधित भी किया। समाजजनों ने महापौर के नाम ज्ञापन उपायुक्त शशिकुमार गढ़पाले को दिया। समाजजनों ने कहा कि यह आखिरी आवेदन है। अभी कम संख्या में समाजजन आए। मांग नहीं मानी तो शहर और प्रदेश से भी समाजजन बड़ी संख्या में आकर विरोध जताएंगे।
समाज के ये लोग मौजूद रहे
इस दौरान राष्ट्रीय स्वाभिमान संघर्ष समिति जिलाध्यक्ष भारत गुर्जर, गुर्जर समाज जिला रतलाम ग्रामीण तहसील अध्यक्ष अर्जुन गुर्जर, रावटी तहसील अध्यक्ष लाल गुर्जर, सैलाना तहसील अध्यक्ष देवीसिंह गुर्जर, जिला प्रचार मंत्री गोपाल गुर्जर, करणी सेना परिवार के ऋषिराज सिंह, नगर अध्यक्ष करणी सेना परिवार विक्की सिंह भाटी कनेरी आदि बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

You missed

error: Content is protected !!