खबर पक्की, 11 सितंबर, रतलाम। एसपी अमित कुमार ने शहर में सीएसपी के कार्यों का विभाजन कर दिया है। अब दो सीएसपी शहर की अलग-अलग कमान संभालेंगे। सीएसपी ऑफिस के हेड कॉन्स्टेबल सरफुद्दीन को भी शिकायतों के चलते लाइन अटैच कर दिया है।
सिटी सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया के बाद अब डीएसपी अजय सारवान को भी एसपी अमित कुमार ने शहर का सीएसपी नियुक्त कर दिया है। दोनों सीएसपी के बीच तीन-तीन थानों की सीमा रहेगी। सिटी सीएसपी घनघोरिया को माणकचौक थाना, डीडी नगर व थाना औद्योगिक क्षेत्र की सीमा सौंपी है।
डीएसपी सारवान को थाना स्टेशन रोड, महिला थाना व अजाक थाना की कमान सौंपी है। एसपी ने बताया कि प्रशासनिक कार्यों को लेकर विभाजन किया है।
नए एएसपी आए
वर्तमान में रतलाम एएसपी राकेश खाखा है। शासन ने एक ओर एएसपी विवेक कुमार लाल का ट्रांसफर रतलाम में किया है। गुरुवार दोपहर नए एएसपी भी रतलाम आ गए। एसपी अमित कुमार से मुलाकात की। संभावना जताई जा रही है कि नए एएसपी को ग्रामीण एएसपी की कमान सौंपी जाएगी। पूर्व में रतलाम में ग्रामीण एएसपी रहे है। जिनका कई समय से पद खाली था। नए एएसपी को जावरा, आलोट क्षेत्र की कमान रहेगी।
शहर में अब दो सीएसपी:एसपी ने 6 थानों को अलग-अलग बांटा, हेड कॉन्स्टेबल सरफुद्दीन लाइन अटैच
