• Wed. Aug 19th, 2026

मंत्री काश्यप ने डीपी परिसर पहुंचकर प्रवर्तक श्री जिनेंद्रमुनिजी म. सा. के दर्शन-वंदन आदि का लाभ लिया, श्री संघ ने किया अभिनंदन

BySurendra Jain

Sep 4, 2025

खबर पक्की, 4 सितंबर, रतलाम। आचार्य प्रवर पूज्य श्री उमेशमुनिजी म. सा. के सुशिष्य धर्मदास गणनायक प्रवर्तक पूज्य श्री जिनेंद्रमुनिजी म. सा. तथा मुनिमंडल एवं पुण्य पुंज साध्वी श्री पुण्यशीलाजी म. सा. व साध्वी मंडल के सानिध्य में गुरु समर्पण वर्षावास में त्याग – तपस्याओं का दौर चल रहा है। श्रावक – श्राविकाएं उत्साहपूर्वक समस्त आराधनाओं में बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। गुरुवार को प्रवर्तक श्री जिनेंद्रमुनिजी म.सा. के दर्शनार्थ मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप डीपी परिसर पर पहुंचे। यहां पर मंत्री श्री कश्यप ने प्रवर्तक श्रीजी के दर्शन-वंदन कर धार्मिक चर्चा की। प्रवर्तक श्रीजी ने उनसे चर्चा में कहा कि विवाह आदि प्रसंगों में धन का दुरुपयोग करते हुए अनाप-शनाप होने वाले खर्च पर एवं अत्यधिक आरंभ पर रोक लगाने का भी प्रयास होना चाहिए। वहीं विदेश जाकर शिक्षा एवं नौकरी करने के लिए जाने वाले बच्चों के लिए प्रवर्तक श्रीजी ने स्वदेश में रहकर अपने धर्म और परंपरा से जुड़े रहने की प्रेरणा भी दी ताकि आने वाली पीढ़ी भी सुसंस्कारित बन सके। आगे चर्चा में कहा कि सकल जैन समाज में सामूहिक आयोजन विवाह प्रसंग आदि में जमीकंद के उपयोग पर रोक लगाने की दिशा में प्रयासरत होने की बात कही। इस अवसर पर प्रवर्तक श्रीजी एवं श्री काश्यप के बीच अन्य कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी सारगर्भित चर्चा हुई। इसके पश्चात प्रवर्तक श्रीजी ने मांगलिक श्रवण करवाई। गणनायक गौरव गाथा परिसर पर किया अभिनंदन प्रवर्तक श्रीजी के दर्शन, वंदन आदि के पश्चात मंत्री श्री काश्यप गणनायक गौरव गाथा परिसर पर पहुंचे और गणनायक गौरव गाथा का अवलोकन किया। इसके पश्चात श्री संघ की ओर से गुरु समर्पण वर्षावास समिति के मुख्य संयोजक शांतिलाल भंडारी, श्री धर्मदास जैन श्री संघ के अध्यक्ष रजनीकांत झामर, मार्गदर्शक अजीत मेहता, महामंत्री विनय लोढ़ा, श्री संघ के सचिव राजीव चौरडिया, भोजन शाला समिति के संयोजक हस्तीमल चौपड़ा, श्री संघ के पूर्व सचिव सोहनलाल रुनवाल आदि ने मंत्री श्री चेतन्य काश्यप का शाल ओढ़ाकर माला पहनकर अभिनंदन किया। मंत्री श्री काश्यप के साथ निर्मल लुनिया, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, राजकुमार जैन आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रीसंघ के पूर्व अध्यक्ष शैलेश पीपाड़ा, अणु मित्र मंडल के मार्गदर्शक राजेश कोठारी, प्रभावना समिति के संयोजक राजेश सोनी, श्री संघ की कार्य समिति के सदस्य मिलिंद कोठारी, अणु मित्र मंडल के कोषाध्यक्ष अक्षय मूणत, गौरव चौधरी आदि उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!