आलोट (संवाददाता)। जहां एक और सोशल मीडिया और वाट्सप पर दिन रात मेसेज का आदान प्रदान कर कई झूठी खबरो को फैलाया जाता है और एक दूसरे पर छीटा कासी की जाती है जिससे कई बार विवाद हो जाते हे कई बार मामला थाने तक भी पहुच जाता है। सोसल मिडिया के कारण कई बड़ी बड़ी घटना हो चुकी है और इसके दुष्परिणाम भी देखने को मिले हे। लेकिन सोसल मिडिया का सही उपयोग किस तरह से किया जाये इसका उदाहरण नगर के लवली 26 ग्रुप के सदस्यों ने बताया है जिसके कारण विगत 6 माह से गायब एक बुजुर्ग को उनके परिवार से मिलन हो पाया है। शनिवार को गुर्प के कुछ सदस्य रेलवे स्टेशन पर अपने निजी कार्यो को लेकर पहुचे थे। तब इनकी नजर एक वृद्ध पर गई जो पिछले तीन दिनों से भूखा प्यासा होकर बेसुध अवस्था में पढ़ा हुआ था। वृद्ध कि यह हालत देख सदस्यों ने मोबाईल के माध्यम से ग्रुप के अन्य सदस्यों को सुचना दी जिसके बाद कई सदस्य स्टेशन पहुचे और वृद्ध को शासकीय चिकित्सालय भेजा गया तथा वृद्ध के लिए खाने पीने का एवं कपड़ो की व्यवस्था कर उसका उपचार शुरू करवाया गया। सदस्यों ने इस वृद्ध को नहला कर साफसूथरा किया। रविवार को भी सदस्यों का एक गुट अस्पताल पहुचा और वर्द्ध से उसका नाम एवं परिवार का पता लेकर परिजनों को सूचित किया। वर्द्ध ने पूछने पर अपना नाम युसूफ पिता उमर निवासी आनंद गुजरात बताया। जिसके बाद गुर्प के सदस्य अशोक पांचाल रमेश नायक विजेंद्र सिह सोलंकी ने आनंद गुजरात में रह रहे बुजुर्ग के परिवार के बारे में जानकारी निकाली और उन्हें बुजुर्ग की हालत की जानकारी दी जिसपर बुजुर्ग के परिजन सोमवार को उन्हें लेने के लिए आये। जैसे ही परिजनों ने बुजुर्ग की हालत देखी उनके आंसू निकल आए। बुजुर्ग के भतीजे अकलाख मेमन ने बताया कि यह मेरे चाचा हे और विगत 6 माह से गायब है। हमने इन्हें ढूढने का काफी प्रयास किया लेकिन ये कही नहीं मिले। मेरे चाचा मनमौजी हे ये एक एक दो दो माह घर से बिना बताए चले जाते हे और वापिस घर आजाते थे। लेकिन इस बार काफी समय हो गया जीसके बाद हमने कई जगह इन्हें दुढा और आज आप लोगो की वजह से ये हमे पुन: मिल गए है आप लोगो ने जो यह पुण्य का काम किया है इसके लिए आप सभी लवली ग्रुप के सदस्यों का बहुत-बहुत आभार। जिसके बाद बुजुर्ग को डॉक्टर रामपाल ने चेक किया और आवश्यक दवाई देकर उन्हें घर ले जाने की अनुमति दे दी। ग्रुप के मनीष देवडा, अनिल बालाजी, संजय पांचाल, विनय निगम, गौरव भेसोटा, प्रदीप राठौड़, फिरोज खान, शंकर परमार, शोनु देवड़ा, डा देवेन्द्र विशाल, राजू शर्मा, प्रेमसिंग, विमल गुप्ता, मुकेश पंडा, सतीश भट्ट सहित कई सदस्यों ने बुजुर्ग को परिजनों के हवाले किया और उन्हें विदाई दी। इस दौरान बुजुर्ग और परिजनों ने सभी का आभार व्यक्त किया और आनंद गुजरात के लिए रवाना हुवे। लवली ग्रुप के कार्य की हर जगह सरहाना हो रही है और नगर में इस कार्य की प्रसंसा की जा रही हैं।
