• Wed. Oct 7th, 2026

पूर्व विधायक हर्ष विजय रतलाम कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष बने, नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा को शहर अध्यक्ष की कमान

BySurendra Jain

Aug 16, 2025

खबर पक्की, 16 अगस्त, रतलाम। मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने 71 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। रतलाम ग्रामीण जिलाध्यक्ष के पद सैलाना के पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत को रतलाम ग्रामीण जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है। नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा को रतलाम शहर अध्यक्ष बनाया है।
विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल ने भाजपा ज्वाइन कर ली थी। तब से पद खाली था, हर्षविजय गेहलोत पूर्व में जिलाध्यक्ष रह चुके है। एक फिर पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। वहीं रतलाम शहर में वर्तमान में महेंद्र कटारिया अध्यक्ष थे। इनका भी कार्यकाल दो बार का हो चुका था। नए शहर अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा कांतिलाल भूरिया गुट के है।
52 साल के गेहलोत ने पार्षद से राजनीति शुरू की
प्रदेश के पूर्व मंत्री प्रभुदयाल गेहलोत के सबसे छोटे बेटे हर्षविजय गेहलोत ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ समाजसेवा को लेकर राजनीति में उतरे। साल 1994 में सैलाना नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 से पार्षद से राजनीति शुरू करने वाले गेहलोत जिला पंचायत सदस्य और विधायक भी रहे। गेहलोत 2018 से 2023 तक सैलाना के विधायक रहे।
इसी दौरान वह जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष भी रहे। बाद में उन्हें प्रदेश कांग्रेस महासचिव बनाया। वर्तमान में भी प्रदेश महासचिव का दायित्व संभाल रहे है। हर्षविजय पूर्व सीएम दिग्जिवजयसिंह गुट से आते हैं। वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की टीम के अहम सदस्य में शामिल है।

You missed

error: Content is protected !!