• Thu. Oct 8th, 2026

सावधान :आइस फैक्ट्री के प्लाट क्रय विक्रय पर रोक के लिए 14 अगस्त को होगी तार्किक बहस

BySurendra Jain

Aug 8, 2025

खबरपक्की : रतलाम आइस फैक्ट्री किसी और से पैसे लेकर किसी और को माल बेच देने की धोखाधड़ी के मामले में चल रहे स्पेसिफिक परफॉर्मेंस दावे में दिनांक 4 जुलाई को हुई सुनवाई में वादी अधिवक्ता पीयूष पांडे द्वारा आइस फैक्ट्री में हुई रजिस्ट्रीयो की कॉपी पेश करते हुए वाद बहुल्यता बढ़ने से रोकने के लिए क्रय विक्रय पर रोक लगाने की मांग की। विद्वान न्यायाधीश सपना कनौजिया ने क्रय विक्रय पर रोक लगाने के लिये मामले को तर्क पर लिए जाने हेतु 14 तारीख अगस्त नियत की है। 14 अगस्त को क्रय विक्रय पर रोक लगाने के लिए दोनों पक्ष अपने-अपने तर्क रखेंगे। पर ज्यादा संभावना इस बात की है की कोर्ट आगे और वाद बाहुल्य बढ़ने से रोकने के लिए इस मामले में तत्काल क्रय विक्रय पर रोक लगा दे। अतः आइस फैक्ट्री में माल खरीदने वाले सावधान रहे।

You missed

error: Content is protected !!