• Fri. Aug 21st, 2026

एसपी ने बाजार में पैदल चलकर शहर की व्यवस्थाएं देखीं, दुकानदार से कहा- कोई परेशान करता हो तो बताओ; विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी

BySurendra Jain

Aug 2, 2025

खबर पक्की, 2 अगस्त, रतलाम। विश्व आदिवासी दिवस पर 9 अगस्त को सामाजिक संगठन रैली निकालेंगे। इसी दिन रक्षा बंधन भी है। इसको लेकर शहर में किसी प्रकार की कोई परेशानी आमजनों को ना इसके लिए पुलिस प्रशासन अपनी तैयारियों में लगा है।
एसपी अमित कुमार ने शनिवार दोपहर पुलिस अधिकारियों के साथ पैदल चल रैली के रुट का जायजा लिया। एसपी ने रैली प्रारंभ स्थल से बाजना बस स्टैंड बीरसामुंडा की प्रतिमा से लेकर चांदनीचौक के तक मार्ग में पैदल चल व्यवस्था देखी। रास्ते में नीचे आ रहे तारों को लेकर भी पुलिस अधिकारियों को व्यवस्थाओं के निर्देश दिए।
एसपी ने बाजना बस स्टैंड चौराहे पर रैली रुट के चार्ट को लेकर व्यवस्था देख अधिकारियों से चाक चौबंद व्यवस्था रखने को कहा। पैदल चलते हुए एसपी एक नमकीन दुकान पर भी पहुंचे। दुकानदार से भी फीड बैक लिया।
दुकानदार से यह भी पूछा कि पुलिस या कोई परेशान तो नहीं करता है। दुकानदार ने मना किया। एसपी रुट पर व्यवस्था देख माणकचौक थाना पहुंचे। एसपी के साथ सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, डीडी नगर थाना प्रभारी मनीष डाबर, माणकचौक थाना प्रभारी अनुराग यादव समेत ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।
एसपी अमित कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले समाजजनों के साथ बैठक हुई है। समन्वय से रुट में बदलाव किया है। 9 अगस्त को रक्षा बंधन का भी त्यौहार है। रैली व बाजार में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो, इसको लेकर व्यवस्था देखी है। ताकि सभी अपना-अपना त्यौहार आसानी से मना सके।एसपी ने बाजार में पैदल चलकर शहर की व्यवस्थाएं देखीं, दुकानदार से कहा- कोई परेशान करता हो तो बताओ; विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी

You missed

error: Content is protected !!