खबर पक्की, 2 अगस्त, रतलाम। विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत की तीन दिवसीय प्रांत बैठक का शुभारंभ गौ पूजन कर किया गया। बैठक में विभिन्न मुद्दों और कार्य योजनाओं पर चर्चा की गई।
जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख मोंटी जयसवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जेएमडी पैलेस में विश्व हिंदू परिषद की प्रांत बैठक का उद्घाटन महंत आनंद गिरि जी महाराज, अजय पारीक, विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय मंत्री सोहन विश्वकर्मा, मुकेश जैन, माला सिंह ठाकुर, अजय गोठी, विनोद शर्मा, खगेन्द्र भार्गव की उपस्थिति में हुआ। अतिथियों ने गौ पूजन कर बैठक का उद्घाटन किया।
आगामी कार्यों को लेकर हुआ विचार विमर्श
श्री जायसवाल ने बताया कि आगामी कार्यों की योजना को लेकर विश्व हिंदू परिषद की बैठक में चर्चा हुई। बैठक में पूरे प्रांत से 300 से अधिक पदाधिकारी, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति के पदाधिकारी उपस्थित हुए।
विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा, गौ पूजन के साथ हुआ शुभारंभ, प्रांत से आए 300 से अधिक पदाधिकारी
