• Mon. Aug 24th, 2026

रतलाम कला मंच द्वारा संगीत एवं सम्मान समारोह आयोजित

BySurendra Jain

Jul 30, 2025

खबर पक्की, 30 जुलाई, रतलाम। रतलाम कला मंच (पूर्व में सुरभि संस्था) द्वारा सुमधुर गीतों से सुसज्जित संगीत समारोह स्थानीय गुलाब चक्कर पर आयोजित किया गया जिसमें भारी संख्या में जनसमुदाय ने पूरे समय उपस्थित रहकर कार्यक्रम का आनंद लिया l.
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर श्री प्रहलाद पटेल विशेष अतिथि भाजपा नेता श्री प्रवीण सोनी तथा समाजसेवी श्री गोविंद काकानी थे l
कार्यक्रम में सर्वश्री आलोक तिवारी,दलजीतसिंह संधू,शरद चतुर्वेदी,शैलेंद्र तिवारी,विशाल कुमार वर्मा, मनीष कोठारी,संगीता जैन,किरण चौहान,सूरज बारवाल,सुनीता नागदे,नितेंद्र आचार्य,हितेश व्यास,संजय कोठारी,दुर्गेश कुमावत,भूमि व्यास एवं सलोनी व्यास ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया l संस्था परिचय संस्था अध्यक्ष श्री राजेंद्र चतुर्वेदी द्वारा दिया गया तथा अभी तक संस्था द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी प्रदान की l
महापौर श्री प्रहलाद पटेल द्वारा जीना यहां मरना यहां की शानदार प्रस्तुति दी गई जबकि समाजसेवी श्री प्रवीण सोनी एवं श्रीमती संगीता जैन द्वारा यह रातें यह मौसम नदी का किनारा की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया l
कार्यक्रम संयोजक श्री शरद चतुर्वेदी ने इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य शहर के कलाकारों को उचित सम्मान प्राप्त हो सके तथा जो व्यक्ति अथवा संस्थाएं शहर में संगीत अथवा अन्य किसी भी क्षेत्र में जागरूकता फैलाते हुए प्रतिभाएं तैयार करने का कार्य कर रही है उनको भी सम्मान प्रदान करना है अर्थात प्रतिभा तैयार करने वाले व्यक्ति अथवा संस्था एक गुरु के रूप में कार्य करते हैं और उन गुरुओं द्वारा तैयार किए गए शिष्यों द्वारा किसी भी उपलब्धि पर उन्हें सम्मान प्राप्त होता है किंतु पर्दे के पीछे उस शिष्य को अथवा उस प्रतिभा को तैयार करने वाले गुरु को लोग अक्सर भूल जाते हैं और आज हम उन्हीं गुरुओं को इस कार्यक्रम के माध्यम से सम्मानित करने जा रहे हैं l
कार्यक्रम में सुरताल के संचालक श्री बंटी लुइस, रतलाम कला मंच की सक्रिय पदाधिकारी एवं राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता श्रीमती सीमा अग्निहोत्री, गायन एवं नृत्य के माध्यम से जागरूकता फैलाने के लिए रॉक ऑन के श्री रोनितसिंह पवार, संगीत क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए अनुनाद के श्री अजीत जैन एवं उनकी टीम को तथा साहित्यिक क्षेत्र में पिछले 36 वर्षों से निरंतर सामान्य ज्ञान स्पर्धा आयोजित करने तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने के लिए श्री राजेंद्र चतुर्वेदी को अतिथियों सर्वश्री प्रहलाद पटेल,श्री प्रवीण सोनी,गोविंद काकानी, कार्यक्रम संयोजक श्री शरद चतुर्वेदी द्वारा शॉल उड़ाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया l
अतिथि सर्वश्री प्रवीण सोनी, गोविंद काकानी,रतलाम कला मंच के अध्यक्ष श्री राजेंद्र चतुर्वेदी,संयोजक श्री शरद चतुर्वेदी तथा रतलाम कला मंच के पदाधिकारीयो श्री विशाल वर्मा,मनीष कोठारी,नितेंद्र आचार्य,अजय चौहान, श्रीमती सीमा अग्निहोत्री द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान देने के लिए सर्वश्री नीरज शुक्ला,हेमंत भट्ट,रमेश सोनी एवं सुरेंद्र लालवानी को सम्मानित किया गया l कार्यक्रम में ब्राह्मण छात्रवृत्ति न्यास के अध्यक्ष डॉ अमरनाथ सारस्वत तथा महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल के अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया l
अतिथि श्री प्रवीण सोनी, गोविंद काकानी, रतलाम कला मंच के अध्यक्ष श्री राजेंद्र चतुर्वेदी,संयोजक शरद चतुर्वेदी,सहसंयोजक श्री विशाल कुमार वर्मा, मनीष कोठारी तथा कला मंच के पदाधिकारीयो द्वारा सभी गायको को सम्मानित कर उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किए गएl
अतिथियों सर्वश्री प्रहलाद पटेल,प्रवीण सोनी एवं गोविंद काकानी को रतलाम कला मंच के पदाधिकारीयो द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए l कार्यक्रम में शानदार संचालन करने पर श्री दिनेश शर्मा को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया l
कार्यक्रम में लायंस क्लब के सर्वश्री महेंद्र कुमार जैन,दिलेश पोरवाल,कैजार हुसैन बोहरा,प्रदीप लोढ़ा,सुनील जैन,दिलीप वर्मा, संदीप निगम,चेतन पडियार,मनीष टॉक,आनंद त्रिलोकचंदानी,हेमंत मूनत,सतीश चौरडिया,डॉ सत्येंद्र तिवारी,कुलदीप त्रिवेदी,राजेश चावड़ा,सत्येंद्र जोशी,सुशील कुमार दुबे,ओमप्रकाश चौधरी,संजय गोयल,दिनेश शर्मा,प्रमोद चतुर्वेदी,सुभाष जी,श्रीमती अभिलाषा त्रिवेदी,दुर्गेश जी,सुरेंद्र अग्निहोत्री,सुभाष शर्मा तथा राठौर जी सहित भारी संख्या में संगीत प्रेमी उपस्थित थे l
अंत में कार्यक्रम संयोजक श्री शरद चतुर्वेदी ने पधारे हुए सभी अतिथियों एवं पूरे समय उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु रतलाम के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया l

error: Content is protected !!