खबर पक्की, 22 जुलाई, रतलाम। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।नामली पुलिस ने एक खंडहर मकान पर दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त की है। इस मामले में पुलिस को तीन आरोपियों की तलाश है।
अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एएसपी राकेश खाखा तथा अनुविभागीय अधिकारी रतलाम ग्रामीण किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में थाना नामली से निरीक्षक पतिराम डावरे के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी।
गठित टीम को मुखबिर से ग्राम रिंगनिया में बनेसिंह राजपुत के खंडहर मकान के कमरे में अवैध शराब की सूचना मिली। निरीक्षक पतिराम डावरे के नेतृत्व मे गठित टीम ग्राम रिंगनिया पहुंची और विधिवत उक्त मकान का ताला को तोड़कर तलाशी ली गई।
मकान के अन्दर बॉयी ओर निर्मित कमरे मे अवैध शराब का भारी मात्रा मे भंडारण होना पाया गया। उक्त मकान के अन्दर कोई व्यक्ति उपस्थित नही मिला।उक्त भंडारित शराब के संबंध मे उक्त मकान मे कोई वैध परमिट एवं दस्तावेज उपलब्ध एवं चस्पा होना नही पाया गया।
आरोपीगण बनेसिंह पिता मोती सिंह, विजेन्द्रसिंह पिता नवलसिंह व उसके भाई जितेन्द्रसिंह पिता नवलसिंह निवासी रिंगनिया के विरुद्ध आबकारी अधिनियम का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।विवेचना के दौरान आऱोपीगणो की तलाश करते नही मिले। आरोपीयो की पतारसी हेतु टीम गठित की गई है। फरार आरोपीयो को गिरफ्तार कर अवैध शराब के स्त्रोत के सम्बन्ध मे पुछताछ की जाएगी।
यह शराब मिली
देशी प्लेन शराब 132 पेटी, देशी मसाला शराब 10 पेटी, अंग्रेजी शराब मेक डावेल्स 03 पेटी,अंग्रेजी शराब ब्लेण्डर प्राईड 01 पेटी, एवं बीयर पॉवर (10,000) 06 पेटी जो कुल 152 पेटी अवैध शराब होकर कुल 1386 बल्क लीटर कीमती करीबन छ:लाख तेरह हजार दौ सो रुपये।
खंडहर मकान पर पुलिस की दबिश, 152 पेटी अवैध शराब जब्त,तीन आरोपियों की पुलिस को तलाश
