• Thu. Oct 22nd, 2026

एम्बूलैैंस से कर रहे थे अवैध एमडी ड्रग की तस्करी, डेढ लाख की एमडी ड्रग के साथ दो आरोपी धराए, तस्करी में प्रयुक्त एम्बूलैैंस भी जब्त की पुलिस ने

BySurendra Jain

Jul 14, 2025

खबर पक्की, 14 जुलाई, रतलाम। जिले भर में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। नशे के सौदागर पुलिस से बचने के लिए तस्करी के नए नए तरीके भी इजाद कर रहे है। अब तस्करों ने ड्रग्स की तस्करी के लिए एम्बूलैंस जैसे वाहनों का प्रयोग भी शुरु कर दिया है। जिले की रिंगनोद पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही में यह तथ्य सामने आया। रिंगनोद पुलिस ने एम्बूलैैंस में एमडी ड्रग ले जाते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से डेढ लाख रु. की एमडी ड्रग बामद की गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रिंगनोद पुलिस ने मुखबिर से मिली एक सूचना के आधार पर रिंगनोद कलालिया रोड पर मेलकी माता फण्टे के आगे यात्री प्रतीक्षालय के पास नाकाबन्दी कर एक एम्बूलैैंस को रोका। इस एम्बूलैैंस में दो व्यक्ति सवार थे। पूछताछ करने पर इन्होने अपने नाम ललित पिता इश्वरलाल पाटीदर 30 नि.अम्बिका नगर दलौदा जि.मन्दसौर और सुभाष पिता किशोर दास बैरागी 39 नि. कोटडा बहादुर थाना नाहरगढ जि. मन्दसौर बताए।
पुलिस टीम ने जब एम्बूलैैंस की तलाशी ली तो एम्बूलैैंस से 100 ग्र्राम प्रतिबन्धित ड्रग एमडीएमए बरामद हुई। बरामद एमडी की कीमत लगभग डेढ लाख रु. आंकी गई है। पुलिस ने दोनो आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। तस्करी में प्रयुक्त सफेद रंग की एम्बूलैैंस सीजी-04-एनएस-7433 कीमत 15 लाख रु. को भी जब्त कर लिया गया है।
सराहनीय भुमिका : उव्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी रिंगनोद आन्द सिंह आजाद, उनि शिेन्द्रकुमार व थाना रिंगनोद टीम की सराहनीय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!