• Thu. Oct 22nd, 2026

मिलावट के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी

BySurendra Jain

Jul 14, 2025

खबर पक्की, 14 जुलाई, रतलाम। कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन रतलाम के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मिलावट के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश कुमार गुप्ता द्वारा रतलाम क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए डालुमोदी बाजार में स्थित गोकुल डेयरी का निरीक्षण कर घी का नमूना लिया गया, बजना बस स्टैंड रतलाम स्थित देवनारायण दूध डेयरी से घी का नमूना लिया गया। इसी प्रकार टाटानगर स्थित चारभुजा ट्रेडर्स का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान खाद्य तेल एवं मसाले लूज विक्रय करते पाए गए। उक्त खाद्य प्रतिष्ठान से सोयाबीन तेल लूज एवं हल्दी पाउडर के नमूने लिए इसी प्रकार खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बघेल द्वारा जावरा में कार्यवाही करते हुए बेगम पूरा जावरा स्थित सुहाना होटल का निरीक्षण किया व तड़का (सब्जी का), सेव टमाटर की सब्जी, रिफाइंड सोयाबीन तेल एवं दही का नमूने लिए गए, हुसैन टेकरी जावरा स्थित उस्मान ट्रेडर्स से बासमती चावल एवं उड़द दाल का नमूने लिए गए एवं हुसैन टेकरी बामनखेड़ा स्थित अली हुसैनी स्वीट्स एवं सोहन हलवा का निरीक्षण कर सोहन हलवा का नमूना लिया गया। विभिन्न खाद्य संस्थानों का निरीक्षण कर सभी दुकान संचालकों को अपने परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और गुणवातायुक्त खाद्य पदार्थो का निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय करने के निर्देश दिए गए। लिए गए सभी नमूने जांच हेतु भोपाल स्थित राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। जहां से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। आगे भी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

You missed

error: Content is protected !!