• Sun. Oct 25th, 2026

1 लाख 70 हजार का 57 किलो डोडाचूरा सहित गिरफ्तार : भागने के लिए राजस्थान के व्यक्ति ने डिवाइडर पर चढ़ाई कार; लगा रखा था गलत नंबर

BySurendra Jain

Jul 9, 2025

खबर पक्की, 9 जुलाई, रतलाम। पुलिस ने इंदौर लेबड़ फोरलेन पर एक कार से 57.100 किलो डोडाचूरा पकड़ा है। कार चालक कार पर ऑल इंडिया परमिट की फर्जी नंबर प्लेट लगा कर डोडाचूरा महाराष्ट्र के सोलापुर लेकर जा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर पकडऩे की कोशिश की तो कार को डिवाइडर पर चढ़ा कर भागने की कोशिश की।
आरोपी राजस्थान के फलोदी का रहने वाला है। पकड़े गए डोडाचूरा की कीमत 1 लाख 70 हजार रुपए है। रतलाम ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटनवाला ने बताया मुखबिर की सूचना पर बुधवार सुबह बिरमावल थाना पुलिस ने बिरमावल पुलिस चौकी के पास वाहन चेकिंग के दौरान रुनीजा की तरफ से आने वाली सफेद रंग की टाटा नेक्सोन कार क्रमांक 23क्च॥2401्य को रोकने की कोशिश की।
ड्राइवर ने कार नहीं रोकते हुए भागने की कोशिश की। गाड़ी रोड डिवाइडर पर चढ़ा दी। पुलिस ने पीछा करते हुए कार चालक को पकड़ लिया। नाम पूछने पर मदनलाल बिश्नोई (37) पिता मोहनराम बिश्नोई बिशनोई निवासी सावलनगर डाबर लोहावट बिस्नावास जिला फालोदी जोधपुर (राजस्थान) का होना बताया।
तलाशी लेने पर निकला डोडा चूरा
कार की तलाशी लेने पर गाडी की पीछे वाली सीट पर काले रंग के दो प्लास्टिक के बोरे व कार की डिक्की में काले रंग के दो प्लास्टिक के बोरे मिले। खोल कर देखा तो अफीम डोडा के छिलके भरे हुए थे। पूछताछ में कार चालक ने मादक पदार्थ डोडाचूरा के छिलका होना बताया।
फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी
आरोपी ने कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी, जबकि कार का ओरिजिनल नंबर क्रछ्व ष्ट्र 6337 है। कार के बारे में पूछताछ में परिचित भंवरसिंह के नाम से होना बताया। प्रारंभिक पूछताछ में डोडाचूरा मंदसौर क्षेत्र से लाने की बात सामने आई है।
नहीं था लाइसेंस परमिट
थाना प्रभारी अयूब खान ने बताया कार चालक के पास से मादक पदार्थ डोडाचूरा छिलका को अपने पास रखने व लाने ले जाने का लाइसेंस परमिट नहीं था। इस आधार पर आरोपी मदनलाल बिश्नोई के खिलाफ धार 8/15 एनडीपीएस एक्ट व गलत नंबर प्लेट लगाकर डोडा चूरा की तस्करी के मामले में धारा 318(4), 336(3), 340(2), 341(2) बीएनएस व 192/196 एमवी एक्ट में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा, जिससे पता चलेगा कि यह डोडाचूरा कहां से लेकर आया और किसे देने जा रहा था। आरोपी के पास से कार भी जब्त कर ली है। जिसकी कीमत 10 लाख रुपए है।
आरोपी को पकडऩे में थाना प्रभारी बिलपांक अयूब खान, एसआई रामसिंह खपेड, दिनेश राठौर, एएसआई अरविंद भंवरेला, कॉन्स्टेबल, रोशन राठौर, श्यामदयाल राठौर की भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!