• Sat. Aug 29th, 2026

एमडी के तस्कर : 44 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स के साथ अल्पेश और भावेश पुलिस के शिकंजे में, गुजरात और महाराष्ट्र के हैं दोनों तस्कर, नमकीन क्लस्टर से होकर जा रहे थे गुजरात

BySurendra Jain

Jul 9, 2025

खबर पक्की, 9 जुलाई, रतलाम। एमडी ड्रग्स की तस्करी करने वाले अल्पेश और भावेश को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। जिनके कब्जे से 44 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह गुजरात जा रहे थे, वहां पर छोटी-छोटी पुडिय़ा बनाकर बेचते हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दलोदा से लेकर जा रहे थे।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने पुलिस कंट्रोल रूम पर पत्रकारों से चर्चा में बताया कि दलोदा और प्रतापगढ़ एमडी ड्रग्स तस्करी का केंद्र बनता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि माणक चौक थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली जिस पर टीम बनाकर नमकीन क्लस्टर करमदी के यहां पर घेराबंदी की गई। पत्रकार वार्ता के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया तथा माणक चौक थाना प्रभारी अनुराग यादव मौजूद थे।
आते रहते हैं यहां पर दोनों
विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति जिनमे से एक की दाढ़ी बढ़ी हुई है। दूसरे व्यक्ति की दाढ़ी कम व बाल काले हैं। जो दोनों व्यक्ति अमूमन करमदी गाँव के पास आते है, और एमडी ड्रग्स की सप्लाई करते है। करमदी नमकीन क्लस्टर के पास क्षेत्र में एमडी ड्रग्स की बिक्री करने आने वाले है।
टीम ने की कार्रवाई, पकड़ में आए तस्कर
टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भावेश भाई रावल पिता जितेंद्र रावल उम्र 36 वर्ष निवासी हरिओम सोसायटी मोरवी जिला राजकोट गुजरात एवं अल्पेश परघरमोर पिता सुरेश परघरमोर उम्र 25 वर्ष निवासी नाहरा बस्ती नागपूर महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर किया। आरोपी से 440 ग्राम मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स जब्त की, जिसकी कीमत तकरीबन 44 लाख 2,0000 रुपए है। नगदी 3000 रुपये व 40 हजार के दो मोबाईल जब्त किया किए। आरोपीग के विरुद्ध थाना हाजा पर अप.क्र. 407/25 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है ।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
तस्करों को पकडऩे की कार्रवाई में उप निरीक्षक अनुराग यादव थाना प्रभारी माणकचौक, सहायक उप निरीक्षक शिवनाथ सिंह राठौर, प्रधान आरक्षक अमित त्यागी, सुधीर सिंह, दिलीप रावत, आरक्षक नितिन डमोर, अविनाश, मनोहरसिंह थाना माणकचौक रतलाम का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!