खबर पक्की, 9 जुलाई, रतलाम। एम एस एम ई और भोपाल के प्रभारी मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप ने आज मंत्रालय वल्लभ भवन स्थित मृगनयनी एंपोरियम में चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सराहना की। यह प्रदर्शनी पेंटिंग्स कला की अनूठी एवं सुंदर अभिव्यक्ति है। इसमें भोपाल की युवा टेक्सटाइल डिज़ाइनर गौरांगी शर्मा द्वारा इंडोनेशिया बटीक और रामायण की थीम पर बनाए गए चित्रों को प्रदर्शित किया गया है। गौरांगी ने कोलकाता के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी में मृगनयनी के प्रायोजन के साथ प्रोजेक्ट बनाया है।
मंत्री काश्यप द्वारा मंत्रालय के मृगनयनी एंपोरियम में चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन
