खबर पक्की : 9 जुलाई रतलाम, परम आदरणीय, धार्मिक, सामाजिक, खेल प्रेमी, शिक्षा प्रेमी, कुपोषण विरोधी बरसों तक चेतना, अर्थ चेतना अखबार और टीवी का संचालन करने वाले विकास प्रेमी रतलाम के विकास पुरुष के रूप में ख्याति बनाने वाले विधायक एवं कैबिनेट मंत्री जी को रतलाम के खिलाड़ियों और जनता का प्रणाम। माननीय मंत्री जी जब आपने रतलाम में मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के आतिथ्य में रीजनल स्किल और एंप्लॉयमेंट कांक्लेव करवाने का फैसला किया तो पूरे जिले की जनता ने इसका तहे दिल से स्वागत किया। फिर जब आपने इस आयोजन को रतलाम के सिटी के मध्य एकमात्र खेल मैदान नेहरू स्टेडियम में आयोजित करने का फैसला किया तो पूरे शहर और शहर के खिलाड़ियों ने यहां तक की विपक्ष और आपके कट्टर विरोधियों ने भी इस पर एतराज नहीं जताया क्योंकि उन्हें बरसों से खेल चेतना जैसे भारी भरकम आयोजन करवाने वाले अपने खेल प्रेमी विधायक पर गले गले तक विश्वास था और अभी भी है की वह अपने सामर्थ्य का उपयोग कर यथाशीघ्र खेल मैदान को पूर्ववत स्थिति में ले आएंगे। पर माननीय मंत्री जी बहुत दुख के साथ लिखना पड़ रहा है कि आज पूरे 11 दिन बीत जाने के बाद भी मैदान को पूर्ववत स्थिति में लाने की कोई संभावना या प्रयास अभी तक परिलक्षित नहीं हुवे है। मैदान की स्थिति से पता नहीं आपको किसी ने अवगत कराया या नहीं इसी स्थिति को अवगत कराने के लिए हम जनता और खिलाड़ियों को आपको यह चिट्ठी लिखना आवश्यक हुआ है चिट्ठी के संलग्न फोटो का अवलोकन कीजिए आपको भी आश्चर्य होगा कि आप जैसे सशक्त जनप्रतिनिधि के होते मैदान की ये क्या हालत हो गई और 11 दिन बाद भी अभी तक जिम्मेदारों ने इसमें कोई सुधार क्यों नहीं किया। माननीय रतलाम की जनता आपसे अगाध प्रेम और विश्वास करती है और आप भी हमें उतना ही प्यार करते हैं ऐसा हम जनता का मानना है। अतः माननीय से करबद्ध हाथ जोड़कर निवेदन है कि दरके हुवे खेल मैदान की तरह हम जनता और खिलाड़ियों का आपके प्रति विश्वास दरकने से बचा लीजिए और जिम्मेदारों को सख्ती से ताकीद कर दीजिए के जिस तरह मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए करोड़ों खर्च करके सैकड़ो की तादाद में अफसर कर्मचारी लगाकर रात दिन कार्य कर भर बरसात में युद्ध स्तर पर कार्य करके कार्यक्रम को सफल बनाया तो अभी तक मैदान पूर्व वत स्थिति में क्यों नहीं आया उसके मुकाबले यह काम तो आपके प्रबंधकीय कौशल को देखते हुए अभी तक हो जाना चाहिए था।आशा है आप थोड़े लिखे को ज्यादा समझेंगे और जल्दी खेल मैदान को पूर्व वत स्थिति में लाने के निर्देश देंगे। सादर। आपसे अगाध प्रेम करने वाली जनता और रतलाम के सभी खिलाड़ी

