• Sun. Aug 30th, 2026

मोहर्रम से पहले पुलिस अलर्ट मोड पर : कालिका माता मंदिर से निकाला फ्लैग मार्च, एएसपी बोले- गड़बड़ी होने पर सख्ती से निपटेंगे

BySurendra Jain

Jul 4, 2025

खबर पक्की, 4 जुलाई, रतलाम। मोहर्रम पर्व से पहले रतलाम पुलिस अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार शाम पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। एएसपी राकेश खाखा के साथ सभी अधिकारी और पुलिस बल शहर समेत संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल चला। फ्लैग मार्च कालिका माता मंदिर से शुरू हुआ। मोचीपुरा, सूरजपोल, पैलेस, नगर निगम तिराहा, कॉलेज रोड, शहर सराय, शहीद चौक होते हुए हाट रोड क्षेत्र पहुंचा।
फ्लैग मार्च में सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीओपी किशोर पाटनवाला, आरआई मोहन भर्रावत, शहर के चारों थाना प्रभारी समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
एएसपी राकेश खाखा ने बताया शांति व्यवस्था कायम रहे इसको लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया है। सभी शांति से त्योहार मनाएं। मोहर्रम पर जिले का पुलिस बल तैनात रहेगा। सुरक्षा बल की दो कंपनियां भी मंगाई है। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति बनने पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी।
मुस्लिम क्षेत्रों में बड़ी चहल पहल
मोहर्रम को लेकर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में चहल पहल बड़ गई है। दुकानें सज रही हैं। ताजिया तैयार किए जा रहे हैं।

error: Content is protected !!