खबर पक्की, 29 जून, रतलाम। हाल ही में इंदौर में स्थित BSF की रेवती रेंज पर 22 जून 2025 से 28 जून 2025 को दूसरी मध्यप्रदेश प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप आयोजित हुई ,जिसमें रतलाम के सैलाना रोड़ पर स्थित एमर्स शूटिंग एकेडमी पर प्रशिक्षण ले रहे कुल 10 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया,संस्था के संचालक एवं NIS प्रमाणित कोच भूपेन्द्र सिंह सिसोदिया ने जानकारी दी कि,एकेडमी की शूटर भाव्या जाट ने सब यूथ महिला,जूनियर महिला एवं सीनियर महिला वर्ग के पीप साइट रायफल इवेंट में सर्वश्रेष्ठ अंक अर्जित कर 3 स्वर्ण पदक जीते है,एवं आलोट निवासी सिद्धार्थ टाक जो एकेडमी पर प्रशिक्षण ले रहे हैं ने जूनियर पुरुष वर्ग में पांचवां स्थान प्राप्त किया,एवं साहित्य प्रताप सिंह सोनगरा,आदित्य घारू,भावेश राव,चिन्मय शर्मा ने रायफल तथा नितिन राठौर,अमित डेंबरा ने पिस्टल पुरुष वर्ग में हिस्सा लिया और पैरा शूटर रानी टाक ने भी इस प्रतियोगिता में पिस्टल वर्ग में हिस्सा लेकर बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया, खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर संस्था के अध्यक्ष भारतीय सेना से रिटायर मानद सूबेदार मेजर ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा ,हम भविष्य में भी और अच्छे खिलाड़ी तैयार करके उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए मेडल लाने के लिए प्रेरित करेंगे और आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।

