• Sun. Aug 30th, 2026

दो दिवसीय प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान, तीन विभूतियां जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्र में समाज का नाम एवं परिवार का नाम रोशन किया उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा

BySurendra Jain

Jun 14, 2025

खबर पक्की, 14 जून, रतलाम। शनिवार को श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज प्रबंधकारिणी समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इसके अंतर्गत प्रथम दिन सायं 4 बजे महिला मंडल एवं युवा मंच चित्रकला प्रतियोगिता एवं विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता एवं फन मेला आयोजित किया गया।जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगभग 80 बच्चों ने तीन आयु वर्ग में भाग लिया।उक्त जानकारी महिला मंडल अध्यक्ष रजनी व्यास एवं युवा मंच अध्यक्ष सिद्धार्थ जोशी ने दी।
15 जून को कक्षा पहली से 12वीं तक के समाज के छात्रों को पुरस्कार किया जाएगा साथ ही आज की विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी 15 जून रविवार को आयोजित कार्यक्रम में पुरुस्कृत किया जाएगा।
इसी तरह 15 जून शाम 4 बजे समाज के श्रीमाली वास स्थित महालक्ष्मी परिसर में नवीन भवन का लोकार्पण एवं कक्षा पहली से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं जो 60 प्रतिशत एवं अधिक अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं उन्हें कार्यक्रम में पुरस्कार किया जाएगा। चित्रकला एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में समाज जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।समाज अध्यक्ष नयन व्यास ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की एवं सचिव कुलदीप त्रिवेदी ने समाज जन का आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!