• Sat. Oct 24th, 2026

थाने के पास नाबालिग की हत्या, स्टेशन रोड थाने से 500 मीटर दूर चाकुओं से 15 वार किए, लव ट्रायंगल की आशंका

BySurendra Jain

Jun 6, 2025

खबर पक्की, 6 जून, रतलाम। स्टेशन रोड थाने से मात्र 500 मीटर की दूरी पर गुरुवार-शुक्रवार की रात एक 17 वर्षीय युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक के शरीर पर 10 से 15 चाकू के वार मिले हैं। पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे लव ट्रायंगल का मामला मान रही है।
पुलिस के अनुसार, विशाल (17), पिता दिनेश ररोतिया, ई-रिक्शा चालक था। गुरुवार रात वह एक दोस्त के साथ स्टेशन रोड क्षेत्र में चाय पीने गया था। वापसी के दौरान दो बत्ती फ्रिंगज चौराहे स्थित पेट्रोल पंप पर कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। विशाल चौराहे की तरफ भागा, जहां दो युवकों ने उसे घेरकर चाकुओं से हमला कर दिया।
देर रात मौके पर पहुंचा पुलिस बल
रात में ही घटना की सूचना मिलने पर सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, स्टेशन रोड थाना प्रभारी स्वराज डाबी, एसआई हीरालाल चंदन सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जहां से गंभीर रूप से घायल विशाल को जिला अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एएसपी राकेश खाखा ने बताया प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग के कारण हत्या की बात सामने आई है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।

You missed

error: Content is protected !!