• Sat. Oct 24th, 2026

महिला के गले से पता पूछने के बहाने मंगलसूत्र खींची:रतलाम में बाइक से आए 2 बदमाश, लेकर भागे; 50 CCTV खंगालने के बाद पकड़ाए

BySurendra Jain

Jun 4, 2025

खबर पक्की, 4 जून, रतलाम। रतलाम में एक बार फिर चैन स्नेचिंग की घटना सामने आई है। पता पूछने के बहाने दो बदमाश एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र ले उड़े। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से चेन लुटेरों को ढूंढ निकाला। दोनों बदमाश रतलाम के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया।शहर के औद्योगिक थाना अंतर्गत 7 अष्ठ विनायक कालोनी निवासी गीताबाई (75) पति शंभुलाल सीनमजी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि 31 मई की रात करीब साढ़े 7 बजे अपने घर से टहलती हुई लालबाग गेट के पास बगीचे तरफ गई थी। बगीचे के पास एक बाइक पर दो व्यक्ति सवार थे। एक व्यक्ति मेरे पास आया। लालबाग की तरफ जाने वाले रास्ते के बारे में पूछा। उसको लालबाग के गेट तरफ इशारा करते हुए बताया।

बहाने से पास आए, गले में झपट्टा मारकर भागे आरोपी

वो व्यक्ति सुनाई न देने का बहाना बनाकर पास आया। गले पर हाथ से झपट्टा मारा। सोने का मंगलसूत्र झपट लिया। बाइक पर बैठकर दोनों बदमाश मौके से भाग गए। 1 जून को पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 304(2) BNS के तहत केस दर्ज किया।

50 से ज्यादा सीसीटीवी देखे

थाना औद्योगिक क्षेत्र ने घटना के बाद लगातार लागबाग कॉलोनी व आसपास रतलाम शहर में लगे करीबन 50 से ज्यादा सीसीटीवी के फुटेज खंगाले। मुखबीर की सूचना व घटना स्थल के मिले फुटेज पर रतलाम के टैंकर रोड के दो लोगों के नाम सामने आए। पुलिस ने टीम बनाकर बंजली बायपास पर खदान के पास से आरोपी चंदन (35) पिता जगदीश बोरासी व चंद्रशेखर (35) पिता राकेश पाटीदार दोनों निवासी नयागांव टैंकर रोड़ रतलाम को पकड़ा। पूछताछ कर अरेस्ट किया। आरोपियों के पास से मंगलसूत्र व घटना में शामिल बाइक क्रमांक MP 43 MF 8041 को जब्त की।

एक के खिलाफ पहले से केस दर्ज

थाना औद्योगिक क्षेत्र प्रभारी मुनेंद्र गौतम ने बताया आरोपी चंदन के खिलाफ पहले से केस दर्ज है। आरोपियों के पास सोने जैसी धातु का पैंडल व तीन सोने के मोती कीमत 50 हजार रुपए व एक बाइक जब्त की है। बाइक की कीमत 30 हजार रुपए है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

You missed

error: Content is protected !!