• Sun. Aug 30th, 2026

पीएम आवास की किश्त डलवाने 10 हजार मांगे, पकड़ाया सहायक-सचिव:लोकायुक्त टीम ने उज्जैन से आकर हिरासत में लिया; रिश्वत लेते पटवारी भी पकड़ाया था

BySurendra Jain

Jun 6, 2025

खबर पक्की, 6 जून, रतलाम। जावरा में सहायक सचिव को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते उज्जैन लोकायुक्त ने गुरुवार दोपहर पकड़ा है। सहायक सचिव ने प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किश्त जमा करवाने के लिए 10 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी।

लोकायुक्त इंस्पेक्टर दीपक शेजवार ने बताया 4 जून को रमेश डाबी निवासी ग्राम आख्यावेनी तहसील जावरा जिला रतलाम ने लोकायुक्त उज्जैन एसपी अनिल विश्वकर्मा को शिकायत की थी।

ग्राम पंचायत आख्यावेनी के सहायक सचिव अमरु वरतिया द्वारा प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त बैंक खाते मे डलवाने के लिए लिए 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है।

शिकायत का सत्यापन कराया। प्लान के मुताबिक सहायक सचिव अमरु वरतिया को ग्राम पंचायत आख्यावेनी में 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप किया। टीम में डीएसपी राजेश पाठक, इंस्पेक्टर दीपक शेजवार, हेड कॉन्स्टेबल कन्हैयालाल धनगर, कॉन्स्टेबल श्याम शर्मा, उमेश कुमार, स्टेनो रमेश डाबर शामिल रहे।

दो दिन पहले पटवारी को पकड़ा लोकायुक्त की कार्रवाई रतलाम समेत जिले में लगातार जारी है। दो दिन पूर्व मंगलवार को रतलाम ग्रामीण तहसीलदार कार्यालय में पटवारी यशवर्धन शर्मा को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा था।

error: Content is protected !!