• Sat. Oct 24th, 2026

वैन पर पलटा सीमेंट से भरा ट्रॉला, 9 की मौत, झाबुआ में शादी समारोह से लौट रहे थे दो परिवार, मृतकों में 4 बच्चे

BySurendra Jain

Jun 4, 2025

खबर पक्की, 4 जून, झाबुआ। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात सीमेंट से भरा ट्रॉला ओमनी वैन पर पलट गया। वैन सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 5 साल के बच्चे समेत दो गंभीर घायल हैं। हादसा भावपुरा गांव के पास कल्याणपुरा में हुआ। इनमें 4 बच्चे, 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया है।
मृतकों में मुकेश खपेड़ (40), उनकी पत्नी सावली (35), बेटा विनोद (16), बेटी पायल (12), मढ़ी बमनिया (38), विजय बामनीय (14), कांता बमनिया (14), रागिनी बमनिया (9) और अकली परमार (35) शामिल हैं। हादसे में पायल परमार (19) और 5 वर्षीय आशु बमनिया घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, वैन में सवार सभी लोग मेघनगर तहसील के शिवगढ़ महुड़ा के रहने वाले थे। थांदला और मेघनगर पुलिस टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। घायलों और मृतकों को थांदला सिविल अस्पताल और मेघनगर अस्पताल ले जाया गया।
झाबुआ के एसपी पदम विलोचन शुक्ला ने बताया, मेघनगर के पास सीमेंट से भरा ट्रॉला पलटकर ओमनी वैन पर गिर गया। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, दो घायल हैं। घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात देर रात करीब 3 बजे की है।

You missed

error: Content is protected !!