खबर पक्की, 26 मई, रतलाम। एसपी अमित कुमार शूक्रवार- शनिवार की आधी रात को शहर की सुरक्षा व्यवस्था को जांचने निकले। इस दौरान जहां लापरवाही पर पुलिस अधिकारियों को सजा दी गई वहीं ज्वेलरी शोरूम का निरीक्षण के दौरान भी सुरक्षा व्यवस्था में खामियां नजर आई जिसको लेकर चेतावनी भी दी गई और व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए गए।
एसपी अमित कुमार ने रात में माणक चौक थाना क्षेत्र और दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायज लिया। एसपी ने चांदनी चौक सराफा बाजार का निरीक्षण कर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को देखा। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए। गश्त व्यवस्था मजबूत करने के भी निर्देश दिए।
एसपी अमित कुमार ने दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र में बड़े ज्वेलरी शोरूम का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था को भी देखा। इस दौरान ज्वेलरी शोरूम के चौकीदार सोते मिले जिस पर एसपी अमित कुमार ने नाराजगी जताते हुए थाना पुलिस को भी मोके पर बुलाया। एसपी ने प्रतिदिन निरीक्षण के साथ ही शोरूम संचालक को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हिदायत भी दी।
एसपी अमित कुमार ने रात में दिनदयाल नगर थाने का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों से चर्चा के साथ ही हवालात का भी निरीक्षण किया। यहां सीनियर अधिकारियों की जानकारी के बिना हवालात में कुछ लोगों के मिलने पर एसपी ने नाराजगी जताई और संबंधित को शोकाज नोटिस जारी किया।
एसपी अमित कुमार ने शहर में पुलिस के चेकिंग पॉइंट का भी निरीक्षण किया। कुछ चेकिंग पॉइंट पर स्टापर नहीं मिलने पर एसपी ने थाना प्रभारी को स्टॉपर लगाने के निर्देश दिए। कुछ पॉइंट पर लाइट नहीं थी। इसको लेकर निर्देश जारी किए गए।बाजना बस स्टैंड पर अनावश्यक भीड़ होने और पुलिस मौजूद नहीं होने पर एसपी अमित कुमार ने डीडी नगर मोबाइल और टूआईसी डीडी नगर को सजा दी। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थान पर लोग शराब पीते मिले। एसपी ने थाना पुलिस को इस संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसपी ने रात में शहर में ज्वेलरी शोरूम को किया चेक, सोते मिले चौकीदार, दी चेतावनी… शहर की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही थानों का किया निरीक्षण, लापरवाही पर शोकाज नोटिस और अधिकारी को सजा
