• Sat. Oct 24th, 2026

नर्सिंग कोर्स में एडमिशन हेतु प्री-टेस्ट आवेदन की तिथियां जारी।

BySurendra Jain

May 21, 2025

खबर पक्की, 21 मई, रतलाम। जिन विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश स्थित मान्यता प्राप्त काॅलेजों से नर्सिंग पाठ्यक्रम जैसे जी.एन.एम. एवं बी.एससी. नर्सिंग करना है, ऐसे समस्त विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल द्वारा प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (PNST) एंड जनरल नर्सिंग एवं मिडवाईफरी ट्रेनिंग सिलेक्शन टेस्ट (GNMTST) 2025 में सम्मिलित होना होगा, जिसके लिए ऑनलाईन आवेदन उपलब्ध हो गये है।

यह जानकारी देते हुए राॅयल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य जगदीश डुके ने बताया कि, नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 02.06.2025 निर्धारित की गई है, प्री- नर्सिंग परीक्षा दिनांक 24.06.2025 को आयोजित होगी। ऐसे विद्यार्थी जो नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते है, उन्हें PNST/GNMTST 2025 में अनिवार्य रूप से सम्मिलित होना होगा।

You missed

error: Content is protected !!