खबर पक्की : 20 मई रतलाम, शुरू से ही विवादों में घिरी सीवरेज लाइन के मामले में नगर निगम के कानों पर जू तक नहीं रेंगती। खबर के साथ दिया गया फोटो नगर निगम में कार्यरत पूर्व इंजीनियर श्याम सोनी के घर के पास सेंट्रल प्लाजा के कोने पर बने चेंबर का है 16 सितंबर 2025 को वीडियो डाला गया शिकायत की गई 22 जून 2024 21 जून 2024 3 जून 2024 3 जुलाई 2024 26 अगस्त 2024 को क्रमशः शिकायतें मौखिक की गई लेकिन आज तक कोई हल नहीं निकला अंततः 11 may 2025 को फिर से पानी गिरा जिसका वीडियो भी संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया है 19may का वीडियो भी पुनः प्रेषित किया है लेकिन समस्या का समाधान होते नहीं दिख रहा है क्योंकि 80 फीट रोड गायत्री हॉस्पिटल के पास से जो नवीन रोड बना है उसका पूरा पानी इस नाली में डाल दिया गया है और यहां से आगे पानी जाने की कोई व्यवस्था नहीं है इस कारण से सारा पानी इस चैंबर को खोलने के बाद ही बाहर निकलता है यदि चैंबर नहीं खोला जाता है तो पानी घरों में घुसता है यह सब जानकारियां अधिकारियों को है लेकिन अधिकारी कोई सुनने को तैयार नहीं है जिसके कारण लायन मेंबर बालकृष्ण जोशी को चैंबर खोलकर साफ सफाई करना होती है गड्ढे में कोई गिर ना जाए इसकी देखरेख भी स्वयं करना होती है

