• Sat. Oct 24th, 2026

जैन सोशल ग्रुप सेंट्रल, रतलाम द्वारा रोटरी गार्डन में वाटर कूलर का प्रतिष्ठापन

BySurendra Jain

May 21, 2025

खबर पक्की, 21 मई, रतलाम। जैन सोशल ग्रुप सेंट्रल, रतलाम द्वारा स्थायी सेवा प्रकल्प के अंतर्गत सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से प्रेरित होकर रतलाम के रोटरी गार्डन में वॉटर कूलर का प्रतिष्ठापन किया गया। यह पुण्य कार्य ग्रुप के सेवाभावी सदस्य श्री राजेश जी चोपड़ा के पौत्र मिरांश ध्रुव चोपड़ा के जन्मदिवस के पावन अवसर पर समर्पित किया गया।

इस सेवा कार्य के अवसर पर जैन सोशल ग्रुप सेंट्रल के अध्यक्ष श्री आशीष लुनिया ने अपने संबोधन में कहा,
“सेवा, संस्कार और समाज को साथ लेकर चलना ही जैन सोशल ग्रुप सेंट्रल की पहचान है। इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सकारात्मक प्रेरणा का संचार करते हैं एवं ग्रुप की सेवाभावना को और अधिक सशक्त बनाते हैं। चोपड़ा परिवार का यह योगदान सराहनीय एवं प्रेरणादायी है।”

कार्यक्रम में जोन कोऑर्डिनेटर श्री निर्मल जी मेहता, चोपड़ा परिवार वरिष्ठ श्री देवेन्द्र जी चोपड़ा, पूर्व अध्यक्ष श्री मनोज जी कटारिया, उपाध्यक्ष श्री दिनेश जी बरमेचा, कोषाध्यक्ष श्री गुणवंत जी पिरोदिया, श्री प्रमोद जी लोढ़ा सहित चोपड़ा परिवार के सभी सदस्यगण एवं जैन सोशल ग्रुप सेंट्रल के कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त रोटरी क्लब की ओर से रोट. अध्यक्ष श्री दीपक पंत, पूर्व पी.डी.जी. रोट. अशोक तांतेड, पूर्व पी.डी.जी. रोट. गुस्ताख अंकलेसरिया, रोट. प्रद्युम्न मजावदिया सहित अन्य रोटेरियनगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर रोटरी गार्डन व्यवस्था प्रमुख रोट. श्री सुशील जी छाजेड़ ने जैन सोशल ग्रुप सेंट्रल व चोपड़ा परिवार का इस पुण्य कार्य हेतु आभार व्यक्त किया।

You missed

error: Content is protected !!