• Sat. Oct 24th, 2026

कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्बाध सम्पन्न हुई नीट परीक्षा, 3256 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, उडनदस्तों द्वारा की गई सतत् निगरानी

BySurendra Jain

May 4, 2025

खबर पक्की, 4 मई, रतलाम । मेडिकल कोर्सेस में प्रवेश के लिए होने वाली नीट परीक्षा कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्बाध एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। नीट परीक्षा के लिए शहर में आठ परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। इस दौरान परीक्षार्थियों द्वारा एन.टी.ए. द्वारा जारी गाईड लाईन का पालन किया गया। परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई। नीट परीक्षा में 3347 परीक्षार्थियों में से 3256 उपस्थित रहे तथा 91 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टर श्री राजेश बाथम के निर्देश पर सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसी टीवी कैमरे लगाए गए थे। गठित उडनदस्तों द्वारा सतत् निगरानी कर परीक्षा सम्पन्न कराई गई। शहर के शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, पी.एम.श्री केन्द्रीय विद्यालय, रेलवे हायर सेकेण्डरी स्कूल, शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि, महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उ.मा.वि., शासकीय कन्या महाविद्यालय, जवाहर शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल तथा स्वामी विवेकानन्द वाणिज्य महाविद्यालय पर बिना किसी व्यवधान के परीक्षा सम्पन्न हुई।

नीट परीक्षा के दौरान शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पर कुल 552 अभ्यर्थियों में से 545 उपस्थित तथा 7 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। कन्या महाविद्यालय में 432 में से 48 परीक्षार्थी शामिल रहे तथा 14 अनुपस्थित रहे। रेलवे हायर सेकेण्डरी स्कूल में 336 में से 320 उपस्थित रहे तथा 16 अनुपस्थित रहे। शासकीय उत्कृश्ट उ.मा.वि. में 552 में से 543 उपस्थित तथा 9 अनुपस्थित रहे। पी.एम. श्री केन्द्रीय विद्यालय में 504 में से 497 विद्यार्थी उपस्थित तथा 7 अनुपस्थित रहे। स्वामी विवेकानन्द वाणिज्य महाविद्यालय में 480 में से 460 उपस्थित तथा 20 अनुपस्थित रहे। महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उ.मा.वि. में 227 में से 220 उपस्थित तथा 7 अनुपस्थित रहे। जवाहर शासकीय उ.मा.वि. में 264 में से 253 उपस्थित तथा 11 अनुपस्थित रहे।

नोडल अधिकारी आर्ची हरित तथा अन्य अधिकारियों द्वारा परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र का आधार कार्ड से मिलान कर परीक्षार्थियों को प्रवेश दिलवाया गया। स्वास्थ्य विभाग के डाक्टर, प्राथमिक उपचार कीट के साथ प्रत्येक केन्द्र पर उपस्थित रहे।एनटीए कोर्डिनेटर केन्द्रीय विद्यालय प्राचार्य श्री आर.डी. चंदेल की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 जिले में परीक्षा को निर्बाध एवं सुचारु रुप से संचालित कराने के लिए गठित उडनदस्तों में सम्मिलित एसडीएम श्री अनिल भाना, नायब तहसीलदार श्री रामकलेश साकेत, तहसीलदार श्री ऋषभ ठाकुर, नायब तहसीलदार श्री आशीष उपाध्याय, श्री मनोज चौहान श्रीमती सविता राठौर श्रीमती अश्विनी गोहिया तथा सुश्री प्राची गायकवाड द्वारा मुस्तेदी के साथ केन्द्रों की जाँच करते हुए परीक्षा को संपन्न करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।        

You missed

error: Content is protected !!