• Sat. Oct 24th, 2026

रतलाम प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने की कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप से सौजन्य भेंट

BySurendra Jain

May 4, 2025


खबर पक्की, रतलाम, 4 मई। रतलाम प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रेस क्लब की आगामी योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। मंत्री श्री काश्यप ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी, उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय, सौरभ कोठारी, दिलजीत सिंह, सचिव यश शर्मा (बंटी), सह सचिव नीरज बरमेचा, हेमंत भट्ट, कोषाध्यक्ष नीरज शुक्ला, कार्यकारिणी सदस्य दिनेश दवे, सिकंदर पटेल, निलेश बाफना, विनोद वाधवा, शुभ दशोत्तर, चेतन शर्मा, मानस व्यास आदि उपस्थित रहे। 

You missed

error: Content is protected !!