• Sat. Oct 24th, 2026

महादेव के नाम पर किसानों के साथ हो रही धोखाधड़ी को रोका तो गुंडे भेज कर धमकाना शुरू, दो बत्ती थाने पर रिपोर्ट

BySurendra Jain

May 4, 2025

खबर पक्की : 4 मई रतलाम, व्यापारियों और तोल कांटे वाले की मिली भगत से बरसों से किसानों को चूना लगाया जा रहा था। जब एक ईमानदार व्यक्ति प्रेम पंड्या ने किसानों के साथ हो रही इस चोरी को रोकने का बीड़ा उठाया और अपने बेटे पर्व के नाम से पुष्प परिसर मऊ रोड पर तौल कांटा शुरू कर किसानों की उपज को दूसरे तोल कांटों से आधी कीमत पर सही तौलना शुरू कर दिया। पहले जहां प्रती ट्राली 50,55 रुपए लिए जा रहे थे और प्रत्येक ट्राली में 25 किलो उपज कम से कम बताया जा रहा था तो वहीं पर्व तौल कांटे पर 25 किलो उपज ज्यादा निकल रही थी और टोल काटे पर खर्च भी आधा होने लगा तो किसानों का विश्वास पर्व तौल कांटे पर बढ़ने लगा तो दूसरे बरसों से किसानों के साथ चोरी कर रहे तोल कांटे वालों और व्यापारियों को यह पसंद नहीं आया फलस्वरूप उन्होंने गुंडे भेज कर पर्व तौल कांटे पर काम कर रहे कर्मचारियों को धमकाना शुरू कर दिया क्या हमारे सेठ ने कहा है कि हमारी गाड़ियां मत तौलना नहीं तो खत्म कर देंगे। जिसकी रिपोर्ट तोल कांटा संचालक प्रेम पंड्या द्वारा 26 अप्रैल को थाना दो बत्ती पर की गई है। आश्चर्य यह है कि यह सब काम कम तौलने का गोरख धंधा भगवान देवों के देव महादेव के नाम पर किया जा रहा था। क्योंकि तौल कांटे का नाम यही है। ऊपर दोनों तौल कांटे की पर्चियां से आप इस खेल को समझ सकते हैं।

You missed

error: Content is protected !!