खबर पक्की, 22 अप्रैल, रतलाम। वाहन चोरी के मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर चोरी के चार वाहन बरामद किए हैं। आरोपी रैकी कर वारदात का अंजाम देते थे। आरोपियों से पूर्व में चोरी की गई मोटरसाइकिल के नंबर प्लेटे भी बरामद की गई है।
एसपी अमित कुमार ने आज वाहन चोरों के मामले में जानकारी दी। जानकारी के अनुसार माणकचौक पुलिस की टीम ने मुखबीर सूचना पर रफीक उर्फ भय्यु पिता याकुब जाति 25 साल निवासी अशोक नगर रतलाम और सद्दाम पिता शहजाद 32 साल निवासी अशोक नगर रतलाम को गिरफ्तार किया है। इनसे चोरी के कुल चार वाहन जप्त हुए हैं। जिसमें एक बोलेरो पीकप लोडिंग तथा तीन स्कूटी जप्त की गई है। आरोपीयो से पूछताछ पर पूर्व में चोरी गई मो.सा. की नम्बर प्लेटे भी बरामद की गई है।
रैकी कर देते थे वारदात का अंजाम
पुलिस टीम ने जब उक्त दोनों आरोपीयों से घटना के विषय में पुछताछ की तो उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी रात्रि में वाहनो की रैकी कर चोरी कर ले जाते है। ये लोग अपने साथ तीन चार अलग अलग चाबियां रखते हैं। वाहनो के पास जाकर वाहनो में अपने पास की चाबियां लगा लगाकर खोलने का प्रयास करते हैं। जिस गाडी में चाबी लग जाती हैं, उसे स्टार्ट कर चोरी कर ले जाते हैं । घटना दिनांक 17-18 अप्रैल की मध्य रात्रि में आरोपीयो द्वारा गैस गौदाम राजेन्द्र नगर गौशाला रोड़ से लोडिंग बोलेरो पीकप को चोरी किया था।
अन्य वारदातें भी कबूली
आरोपीयो से पूछताछ पर थाना माणकचौक से 2 मो.सा. को चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपीयो द्वारा दोनो मो.सा. को सुनसान स्थान पर फैक देना बताया गया है। आरोपीयो से दोनो मो.सा. की नम्बर प्लेटे जप्त की गई है, आरोपीयो से अन्य मामलो में भी पूछताछ की जा रही है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
उप.निरी. अनुराग यादव थाना प्रभारी माणकचौक रतलाम, उप.निरी. सुभाषचन्द्र अग्निहोत्री, स.उ.नि. शिवनाथसिह राठौर, प्र.आर. दिनेश जाट, प्र.आर. विकाश बौरासी, आर. संजय सोनावा, आर संदीप शर्मा थाना माणकचौक रतलाम तथा आर धीरज सोलंकी, आर अनील सोलंकी थाना स्टेशन रोड़ रतलाम की सराहनीय भूमिका रही है।
पुलिस ने जप्त किये चार वाहन, पूर्व में चोरी की गई मो.सा. की नम्बर प्लेटे बरामद
