खबर पक्की, 22 अप्रैल, रतलाम। शहर के जवाहर नगर निवासी जावेद मेव ने यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2024 में 815वीं रैंक हासिल की है। मंगलवार दोपहर घोषित हुए नतीजों में उनका नाम आते ही परिवार, रिश्तेदार व शुभचिंतकों में खुशी छा गई।सभी ने उनका स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
जावेद मेव पढ़ाई में बचपन से ही होशियार है। उन्होंने मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की परीक्षा की प्रदेश की मेरिट लिस्ट में नौंवा स्थान प्राप्त किया था।इसके बाद उन्होंने 2013 से 2017 तक जयपुर में रहकर एमएनआईटी से मेकेनिकल ब्रांच में बी-टेक किया।बीटेक करने के बाद वे दिल्ली चले गए तथा वहीं रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे। पिछले वर्ष उन्होंने यूपीएससी की सेंट्रल अार्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) की असिस्ट्रेंट कमाडेंट की भर्ती परीक्षा पास कर 65वीं रेंक हासिल की थी। उन्हें असिस्टेंट कमांडेंट पद मिला था, जिसकी ट्रेनिंग तीन मई 2025 से शुरू होने वाली है।। इसके पहले वे रेलवे की ग्रुप सी की भी परीक्षा उर्तीण कर चुके है। जावेद के पिता सलीम मेव पहले नगर निगम में दैनिक वेतन भौगी कर्मचारी थे। कई वर्ष पहले वे नौकरी छोड़ चुके है तथा वर्तमान में रेलवे में प्राइवेट कंपनी में सुपरवाईजर है। मां शबाना मेव गृहणी है। छोटा भाई अजहर मेव प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, नगर निगम एमअाइसी सदस्य भगतसिंह भदौरिया समजासेवी समद खान, मंसूर अली पटोदी, रईस एहमद मेव, एडवोकेट सुनील पारिख व मनमोहन दवेसर, पत्रकार हेमंत सेन, आशीष तिवारी, लवकेश जोशी, सुरेश त्रिवेदी, किशोरी जोशी, प्रभाकर राव, गट्टू भाई, चांद खान, आबिद मीर अादि ने हर्ष व्यक्त कर उन्हें बधाई दी।

