• Wed. Sep 2nd, 2026

कंटेनर में बना था गुप्त केबिन, छुपा रखा था अवैध मादक पदार्थ, पुलिस ने पंजाब के दो युवकों को किया गिरफ्तार, एसपी अमित कुमार की नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई, 56 लाख का सामान जब्त, जावरा से हरियाणा ले जाने वाले थे नशे का सामान

BySurendra Jain

Apr 22, 2025

खबर पक्की, 22 अप्रैल, रतलाम। एसपी अमित कुमार द्वारा नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 1200 किलो डोडाचुरा के साथ पंजाब के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कंटेनर में बने गुप्त केबिन में छुपाकर उक्त मादक पदार्थ को जावरा से हरियाणा की ओर ले जा रहे थे।
एसपी अमित कुमार ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने जिले में यह डोडाचूरा किन लोगों से लिया था और वह किसे देने वाले थे, इस बात का पता लगाया जा रहा है। सभी को आरोपी बनाया जाएगा।
इस तरह पकड़ाए
जिले मे अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु एसपी अमित कुमार के द्वारा सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया था। इसी तारत्मय मे एएसपी राकेश खाखा व सीएसपी जावरा दुर्गेश आर्मी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावरा शहर जितेन्द्र सिंह जादौन द्वारा जावरा शहर पर टीम बनाकर कार्रवाई की गई।
जावरा सर्कीट हाउस के सामने से आरोपी सतविंदर सिह उर्फ गोपी पिता कंवरजीत 34 साल जालंधर पंजाब और सुखदेवसिह पिता सुच्चा सिह 37 साल निवासी ग्राम पंजाब को 1200 किलो डोडाचुरा के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों द्वारा एक कन्टेनर में छुपा हुआ केबिन बनाकर उसमे अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा 60 बोरो मे भरकर रखा गया था। जिसका कुल वजन 1200 किलोग्राम है। मुखबिर सुचना पर माल पकडा जाकर आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया। उक्त मामले में थाना जावरा पर धारा- 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। एसपी ने बताया कि आरोपी उक्त अवैध मादकपदार्थ उज्जैन होते हुए इंदौर ले जाने वाले थे वहा से मादक पदार्थ हरियाणा ले जाने वाले थे।
आरोपियों का पीआर प्राप्त कर आरोपी से डोडाचुरा के स्त्रोतो संबंध मे पूछताछ की जानी है। जप्त शुदा डोडाचुरा की अंतराष्ट्रीय बाजार मे कीमत करीबन 36 लाख रुपए है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
निरीक्षक जितेन्द्र सिह जादौन, उनि. रघुवीर जोशी, प्र आर जाकीर खान, प्रआर अजय दुबे, प्रआर. मृदंग सातपुते, आरक्षक सुरेन्द्रपालसिह, आरक्षक यशवंत जाट, आरक्षक राधेश्याम चौहान, आरक्षक रवि कुमार, आरक्षक ललित जगावत, आरक्षक शैलेन्द्रसिह, आरक्षक नारायणसिह, आरक्षक रामप्रसाद मीणा की सराहनीय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!