खबर पक्की : 15 अप्रैल रतलाम, आज रतलाम में मुख्यमंत्री मोहन यादव के अखिल भारतीय वनवासी ग्रामीण मजदूर महासंघ के विधायक सभा ग्रह बड़बड़ पर आयोजित कार्यक्रम में रतलाम विधायक एवं कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप और महापौर प्रहलाद पटेल मंचासिन थे। किंतु पूर्व सांसद एवं आलोट विधायक चिंतामणि मालवीय एवं रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरा लाल डामर को भी इस कार्यक्रम में बुलाया गया था। किंतु उन्हें मंच पर जगह नहीं दी गई और जहां उनके बैठने की व्यवस्था की गई थी इतनी गर्मी होने के बावजूद वहां पर्याप्त हवा पानी की व्यवस्था नहीं की गई थी। जिसका ग्रामीण विधायक मथुरा लाल डामर ने कड़ा विरोध जताते हुए सभा स्थल को छोड़ दिया। ग्रामीण विधायक ने खबर पक्की से चर्चा करते हुए बताया की चिंतामणि मालवीय दलित विधायक है और मैं आदिवासियों का प्रतिनिधित्व करता हूं। और मुझे अपने आदिवासी भाइयों के सम्मान की लड़ाई लड़ना आता है यही कारण है कि मैने सभा स्थल को छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि यह भारतीय मजदूर संघ का कार्यक्रम था जिसमें मुख्यमंत्री आए थे। उनका कहना था कि स्थानीय विधायक और महापौर को मंच पर मुख्यमंत्री के साथ जगह दी गई लेकिन चिंतामणि मालवीय दलित विधायक है और पूर्व सांसद भी रहे है और मैं आदिवासी विधायक हूं शायद यही कारण रहा कि हमें मंच पर बैठने के योग्य नहीं समझ गया। लेकिन हम अपने आदिवासी समुदाय की आत्म सम्मान की रक्षा करने के लिए सजग़ और तत्पर है इसीलिए यह सब देखकर सभा स्थल को छोड़ने का निर्णय किया।

