• Sun. Oct 25th, 2026

संविधान निर्माता के जन्मोत्सव पर मूर्ति स्थल पर श्रद्धालुओं का लगा मेला : बी.एल. हरोड़

BySurendra Jain

Apr 15, 2025

खबर पक्की, 15 अप्रैल, रतलाम। बाबा साहब डॉ. अंबेडकर जी का 135 वां जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आज का माहौल देखकर हमारी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आज मूर्ति स्थल चहूओर उमंग उत्साह और श्रद्धा का सैलाब था। बाबा साहब डॉ. अंबेडकर स्मारक समिति के साथ नगर के कई संस्थाओं राजनीतिक पार्टियों खासकर सत्तारुढ़ बीजेपी के जिलाध्यक्ष सुबह से ही अंबेडकर सर्कल पर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे थे। वहीं कांग्र्रेस अध्यक्ष भी पूरे दल के साथ अन्य श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा था, सबने संविधान निर्माता के प्रति नतमस्तक होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। अंबेडकर सर्कल बाबा साहब अंबेडकर अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा। बाबा साहब का नाम रहेगा… के नारों से गुंजायमान था। स्मारक समिति की ओर से बाबा साहब को माल्यार्पण कर कृतज्ञता ज्ञापित की।
स्मारक समिति के जिलाध्यक्ष बी.एल. हरोड़, यासिन मंसूरी, जी.आर. दडिंग, रमेश मरमर, हेमेन्द्र वाला, जगदीश सूर्यवंशी, विजया हरोड़, ज्योति बवोधा, मीनाक्षी हरोड़, रघुनाथ ढाबी, पूर्व पार्षद नासिर कुरैशी, आर.एस. गोयल, आर.सी. वाला, सोनू दडिंग, मिशका वाला सहित सैकड़ों स्त्री-पुरुषों बच्चों की उपस्थिति में बाबा साहब के जन्मोत्सव पर चार चांद लगा दिए। गर्मी के मौसम में वाल्मीकी समाज और बीजेपी की ओर से श्रद्धालुओं को ठंडी छाछ की व्यवस्था की गई।

You missed

error: Content is protected !!