• Wed. Sep 2nd, 2026

“56-57 से संबंधित नामांतरण में कोई भी दिक्कत आए, प्रॉपर्टी ब्रोकर्स एसोसिएशन के पास आए – राकेश पीपाड़ा”

BySurendra Jain

Apr 14, 2025

खबर पक्की, 14 अप्रैल, रतलाम। जिला प्रॉपर्टी ब्रोकर्स एसोसिएशन द्वारा प्रॉपर्टी से जुड़ी समस्याओं को लेकर किया गया आंदोलन को पूर्ण एवं सफल मानते हुए संघ के अध्यक्ष श्री राकेश पीपाड़ा का भव्य सम्मान किया गया।

इस अवसर पर श्री पीपाड़ा ने कहा कि रतलाम जिला प्रॉपर्टी व्यवसाय संघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक मजबूत और संगठित ताकत है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि, “56-57 से संबंधित नामांतरण में किसी भी सदस्य को अगर कोई भी समस्या आती है, तो वह बेहिचक हमारे पास आए, हम पूरी जवाबदारी से उसका समाधान कराएंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि यह संगठन किसी कमजोर लोगों का नहीं है। “हमने जो लड़ाई लड़ी है, वह पूरी एकजुटता और ताकत के साथ लड़ी है। यदि भविष्य में भी प्रशासन या संबंधित विभागों द्वारा 56-57 के आधार पर नामांतरण नहीं किया गया, तो हम उससे भी बड़ा आंदोलन खड़ा करने में पीछे नहीं हटेंगे।”

इस आंदोलन के माध्यम से प्रॉपर्टी व्यवसायियों की एकजुटता और संघर्षशील भावना ने जिला प्रशासन का भी ध्यान आकर्षित किया है। संघ की ओर से यह भरोसा दिलाया गया है कि प्रॉपर्टी व्यवसाय से जुड़ा कोई भी मुद्दा अब अकेले नहीं उठाना पड़ेगा—संगठन हर सदस्य के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

You missed

error: Content is protected !!