• Tue. Sep 1st, 2026

रिकॉर्ड बनाइए लेकिन जोश के साथ होश रखिए। मामला एक लाख ग्यारह हजार 111 बार हनुमान चालीसा के पाठ उपरांत छपे पर्चे फेंकने का

BySurendra Jain

Apr 13, 2025

खबर पक्की : 13 अप्रैल रतलाम कल 12 अप्रैल को नेहरू स्टेडियम पोलो ग्राउंड रतलाम पर सेवा वीर संस्था के तत्वाधान में एक लाख ग्यारह हजार 111 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अच्छी बात है इस तरह के आयोजन होना चाहिए। लेकिन आयोजकों को इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए के रिकॉर्ड बनाने के जोश में कहीं हम धर्म और अपने आराध्य देव का अनादर तो नहीं कर रहे हैं। क्योंकि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करने आए लोगों को आयोजकों द्वारा हनुमान चालीसा प्रिंट किए गए जो पर्चे वितरित किए गए थे वह अनेक लोगों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ करने के उपरांत नेहरू स्टेडियम में ही फेंक दिए गए। इस कारण आज सुबह मॉर्निंग वॉक करने आए लोगों और फुटबॉल खेलने आए खिलाड़ी सूर्या ने ने खबर पक्की को यह पर्चे लाकर दिए और बताया कि यह सब पैरों में आ रहे हैं और हनुमान चालीसा का अपमान हो रहा है। आयोजकों को इस मामले में लोगों को शिक्षित करना चाहिए और अपने वालंटियर के मार्फत दोबारा पर्चा को कलेक्ट करना चाहिए। ताकि हनुमान जी व हनुमान चालीसा जैसे पवित्र काव्य ग्रंथ का अनादर होने से बचाया जा सके।

You missed

error: Content is protected !!