खबर पक्की : 12 अप्रैल रतलाम, रतलाम शहरऔर जिले में नकली नोटों का धंधा जोरों पर है। शहर के कुछ जागृत नागरिकों ने फोटो भेज कर बताया कि रतलाम के सूरज मार्केट भुट्टा बाजार और अन्य जगहों पर चिल्ड्रन बैंक के नाम से ₹40 में 100 नकली नोट मिल रहा है जो की बिल्कुल हूबहू असली नोटों से मेल खाते हैं। ऐसे नोट शातिर लोग असली नोटों की गड्डी में एक दो फंसा कर चला देते हैं। ग्रामीण लोग भी बगैर देखे इन नोटों को लेकर कई बार नुकसान उठा चुके हैं। प्रशासन को चाहिए कि हूबहू असली नोटों से मेल खाते ऐसे नोटों की बिक्री पर तुरंत प्रतिबंध लगाना चाहिए। पुलिस प्रशासन को भी चाहिए कि ऐसे नोट बिक्री करने वालों पर आपराधिक प्रकरण भारतीय कानून के तहत दर्ज कर दंडित करें।


