खबर पक्की : 13 अप्रैल रतलाम, कल हनुमान जयंती के उपलक्ष में पूरा शहर भक्ति भाव में सराबोर रहा। विशेष कर राम मंदिर से लेकर बड़बड़ हनुमान मंदिर वाले रोड पर जो आगे मेडिकल कॉलेज तक जाता है लोगों ने भक्ति भाव का परिचय देते हुए श्रद्धालुओं को शरबत, फ्रूट, फल, खिचड़ी आदि वितरण करने हेतु बड़े तादाद में स्टॉल लगाए। इसमें राजेश चौहान फ्रेंड्स के सूर्योदय ग्रुप के स्टाल पर लगातार 14 वे वर्ष गरमा गरम आलू के फिंगर चिप्स का वितरण किया गया जो रात 11:00 बजे तक चलता रहा। लेकिन सबसे ज्यादा अखरने वाली बात जो रही वह यह की पुलिस और प्रशासन क्राउड मैनेजमेंट करने में बुरी तरह विफल रहा। दोनों तरफ जाम में लोगों को आधा-आधा एक-एक घंटा फंसे रहना पड़ा। जब के पिछले वर्षों के अनुभव से पुलिस व प्रशासन को यह
सब सीखना चाहिए। वह तो भगवान और हनुमान जी की कृपा रही की कोई इमरजेंसी एंबुलेंस आदि इस जाम में नहीं फंसी नहीं तो नहीं तो नाम खामखां भगवान का बदनाम होता। स्टाल लगाने वालों ने दोनों रोड के आगे तक स्टॉल लगा लिए थे और भीड़ को काबू करने के लिए उनके पास कोई वालंटियर नहीं थे। यही कारण रहा कि पुलिस के जवान असहाय होकर देख रहे थे। पुलिस व प्रशासन को चाहिए कि इस बार के अनुभव से अगली बार व्यवस्था को सुधारने के लिए हर संभव उपाय किए जाने चाहिए।

