• Tue. Sep 1st, 2026

प्रभु श्री महावीर स्वामी भगवान का जन्मकल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया, भव्य चल समारोह निकला

BySurendra Jain

Apr 10, 2025

खबर पक्की, 10 अप्रैल, रतलाम। 24 वें तीर्थंकर प्रभु श्री महावीर स्वामी भगवान का जन्मकल्याणक महोत्सव आज धुमधाम से मनाया गया। प्रतिवर्ष अनुसार समग्र जैन समाज द्वारा चौमुखीपुल स्थित श्री मोती पूज्य मंदिर से चल समारोह निकाला गया। बाजना बस स्टैंड स्थित जैन स्कूल पहुंचकर चल समारोह धर्म सभा में परिवर्तित हुआ।
प्रभु श्री महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर समग्र जैन समाज की और से महावीर जैन युवा संघ के द्वारा चल समारोह निकाला गया। समारोह शहर के अनेक मार्गों से होते सागोद रोड स्थित जैन स्कूल में धर्मसभा के रूप में परिवर्तित हुआ। आचार्य श्री प्रसन्नचंद्र सागर जी की निश्रा में निकले चल समारोह में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप, पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, झमक भरगट, ललित कोठारी, प्रीतेश गादिया सहित हजारों की संख्या में समाजजन शामिल हुए।
चल समारोह में भगवान की मनमोहक झांकियां, बैंड-बाजे के साथ बड़ी संख्या में जैन समाजजन शामल हुए। चल समारोह श्री मोती पूज्य मंदिर से घांसबाजार, डालूमोदी बाजार, नाहरपुरा, धानमंडी, गणेश देवरी, तोपखाना, चांदनीचौक, लक्कड़पीठा होते हुए सागोद रोड स्थित जैन स्कूल पहुंचा।
चल समारोह में इंद्र ध्वज, वैदिजी रथ, 5 धर्मध्वजा थामे समाजजन अश्व पर सवार हुए। रथ में महावीर स्वामी की मूर्ति को चांदी की पालकी और आकर्षक रथ में सवार की। भगवान की मनमोहक झांकियां, बैंड-बाजे आकर्षण का केंद्र रहे। समाजजन भगवान महावीर के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जैन स्कूल में धर्म सभा के बाद समग्र जैन समाज के स्वामी वात्सल्य का आयोजन हुआ।

You missed

error: Content is protected !!