• Tue. Sep 1st, 2026

रतलाम जिला प्रॉपर्टी व्यवसायी संघ ने कैबिनेट मंत्री श्री चेतन्य काश्यप को किया धन्यवाद ज्ञापित, 1956-57 के रिकॉर्ड से उपजी नामांतरण की समस्या के निराकरण का मामला

BySurendra Jain

Apr 10, 2025

खबर पक्की, 10 अप्रैल, रतलाम। वर्ष 1956-57 के रिकॉर्ड से नामांतरण में आ रही समस्या का समाधान होने पर रतलाम जिला प्रापर्टी व्यवसायी संघ ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य काश्यप का स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की मंशा है कि किसी भी व्यवसायी को कोई समस्या नहीं आए और काम सुगमता से चले। रतलाम का भविष्य बहुत उज्जवल है। इसके विकास में सभी भागीदार बने।
संघ अध्यक्ष राकेश पीपाड़ा ने बताया कि पहले रतलाम में 1956-57 के रिकार्ड उपलब्ध नहीं होने से नामांतरण प्रकरणों में समस्या आ रही थी। इस संबंध में संघ के द्वारा मंत्री श्री काश्यप को अवगत कराया था। नामांतरण की इस समस्या के समाधान के लिए वह निरंतर प्रयासरत रहे हैं। उनके द्वारा इस विषय को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संज्ञान में लाया गया था और उससे पूर्व राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा से चर्चा की थी। इसके बाद राजस्व विभाग ने रतलाम कलेक्टर को आदेश जारी किए थे जिनमें उन्हें 1956-57 में शासकीय भूमि एवं वर्तमान में निजी मद के आधार पर नामांतरण प्रकरणों के संबंध में भू-राजस्व संहिता के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उक्त आदेश के बाद कलेक्टर अपने स्तर पर मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता के प्रावधानों के तहत योग्य कार्यवाही करेंगे।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि इतने गंभीर मुद्दे पर इतनी जल्दी कोई काम कर दें, इस प्रकार की त्वरित पहल सम्मानीय है। यह कार्य हर किसी के बस में नहीं है। मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि भाजपा देश में बहुत बड़े कार्य कर रही है। बरसों की समस्याओं का निराकरण मोदी सरकार कर रही है। रतलाम में विशेष निवेश क्षेत्र के समीप से एटलेन एक्सप्रेस-वे गुजर रहा है, जिसका सीधा लाभ रतलाम को मिलेगा। निवेश क्षेत्र जब पूरा होगा तो इसका लाभ प्रॉपर्टी व्यवसाय को होना है। इस अवसर पर संघ के अशोक भाणावत, राकेश कोचट्टा, बाकीर भाई, मो. जाहीद लाला, महेश त्रिपाठी, चंदू शिवानी, नंदू शर्मा, हेमंत कोठारी, मयूर गांधी, नदीम खान, विशाल अग्रवाल, क्षितिज कुमार सहित बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!