• Wed. Jul 29th, 2026

लोगों को डिजिटल इंडिया वैन से मिलेगी जानकारी

ByHarish Sharma

Nov 17, 2016

शाजापुर | भारत सरकार के डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत ऑनलाइन शासकीय सेवाओं के प्रचार-प्रसार के लिए डिजिटल इंडिया आउटरीच कैंपेन अभियान के अंतर्गत जिले में आई वैन को कलेक्टर अलका श्रीवास्तव ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

कलेक्टर ने वैन रवाना करते हुए सुपरवाइजर को भारत सरकार की योजनाओं के साथ-साथ स्वच्छ भारत अभियान का भी व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए भी कहा। सुपर वाइजर ने बताया डिजिटल वैन के माध्यम से भारत सरकार द्वारा दी जा रही ऑनलाइन सेवाओं का प्रचार-प्रसार एलइडी पर वीडियो फिल्म और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जाएगा। इस दौरान ऑनलाइन सेवाओं के लिए ग्रामीणों का पंजीयन भी करेंगे। प्रदर्शनी वैन जिले में एक दिन में दो गांवों एवं कस्बों में जाएगी। प्रदर्शनी वैन 17 नवंबर को शाजापुर व मक्सी, 18 नवंबर को सुंदरसी व बोलाई, 19 नवंबर को गुलाना व मदाना, 20 नवंबर को मोहना एवं करजू, 21 नवंबर को मो.बड़ोदिया एवं दुपाड़ा, 22 नवंबर को जामनेर व पगरावदकलां, 23 नवंबर को अवंतिपुर बड़ोदिया एवं शुजालपुर, 24 नवंबर को अकोदिया एवं पोलायकलां, 25 नवंबर को बकायन व बेहरावल, 26 नवंबर को खरदोनकलां एवं खोकराकलां, 27 नवंबर को नांदनी एवं अरनियाकलां, 28 नवंबर को तिलावद एवं रनायल व 29 नवंबर को पानखेड़ी में आमजन को डिजिटल इंडिया और ऑनलाइन शासकीय सेवाओं के बारे में जागरूक करेगी। एडीएम मीनाक्षी सिंह, संयुक्त कलेक्टर के.के. मालवीय, डिप्टी कलेक्टर राजेश यादव, आरटीओ ज्ञानेन्द्र वैश्य, ई-गवर्नेन्स बिरम सिंह सोंधिया, प्रचार-प्रसार के लिए आए सुपर वाइजर पंकज शर्मा एवं उनका दल भी मौजूद था।

error: Content is protected !!