• Sun. Oct 25th, 2026

गुर्जर समाज ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला जलाया

BySurendra Jain

Mar 26, 2025

खबर पक्की, 26 मार्च, रतलाम। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के दादा राणा सांगा के बारे में अनर्गल शब्द कहने वाले एवं उन्हें गद्दार कर कर संबोधित करने वाले सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला समस्त गुर्जर समाज की ओर से श्री गुर्जर समाज युवा इकाई द्वारा जलाया गया।
सपा सांसद के इस प्रकार के कृत्य के कारण समस्त गुर्जर समाज में भी रोष व्याप्त है। श्री गुर्जर समाज युवा इकाई द्वारा चार चक्की चौराहे पर किये गए पुतला दहन कार्यक्रम में राणा सांगा अमर रहे पन्नाधाय अमर रहे के नारे के साथ राणा सांगा एवं पन्नाधाय को स्मरण भी किया गया। साथ ही रामजीलाल सुमन मुर्दाबाद अखिलेश यादव मुर्दाबाद समाजवादी पार्टी मुर्दाबाद के नारे के बाद पुतला दहन किया गया। पुतला दहन गुर्जर समाज के द्वारा करने के पीछे के कारण को बताते हुए श्री गुर्जर समाज युवा इकाई अध्यक्ष मुरलीधर गुर्जर ने बताया कि राणा सांगा से गुर्जर समाज का भी गहरा नाता है एवं समस्त गुर्जर समाज राणा सांगा को अपने आदर्श के रूप में मानता है। क्योंकि राणा सांगा के चौथे पुत्र राणा उदय सिंह की धायमा के रूप में कार्यरत थी तथा महल में उन्हें मां के समान माना जाता था और पन्नाधाय गुर्जर समाज के गुर्जर वीरांगना के रूप में जानी जाती है। इसलिए राणा सांगा को गुर्जर समाज भी समाज के प्रतीक एवं आदर्श के रूप में मानता है। क्योंकि राणा सांगा द्वारा गुर्जर समाज को धाभाई उपाधि से सम्मानित किया गया था इसलिए राणा सांगा को किसी भी प्रकार का अनर्गल शब्द सीधे-सीधे गुर्जर समाज का भी अपमान है। इसलिए रामजीलाल सुमन का पुतला जलाया।
पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान गुर्जर समाज युवा इकाई सदस्य एवं क्षेत्र की जनता में गहरा आक्रोश था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री गुर्जर समाज युवा इकाई अध्यक्ष मुरलीधर गुर्जर, राधेश्याम गुर्जर, पुष्पेंद्र गुर्जर, भीमा गुर्जर, केशव गुर्जर, प्रथमेश गुर्जर, भोला गुर्जर, मयंक गुर्जर, इंदर सिंह जमाई, मनोज सिंह सिसोदिया, गोपाल वर्मा, विजय ठाकुर, सुरेश सोलंकी, चिटू सोलंकी तथा कई गुर्जर समाजजन मौजूद रहे।

You missed

error: Content is protected !!