• Wed. Sep 2nd, 2026

डीजल चोरी करते पकड़े गए ड्राइवर, रोड निर्माण कंपनी के मैनेजर ने रंगे हाथों पकड़ा

BySurendra Jain

Mar 26, 2025

खबर पक्की, 26 मार्च, रतलाम। जिले के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र में रोड निर्माण के लिए लगे डंपर और पोकलेन मशीन से डीजल चोरी का मामला सामने आया है। कंपनी के मैनेजर ने दो ड्राइवरों को 20 लीटर डीजल चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
दरअसल, मंगलवार रात को सरकारी कॉलेज के पास खदान में खड़े वाहनों से डीजल निकाला जा रहा था। जब रोड निर्माण कंपनी का मैनेजर भूपेंद्र सिंह चंद्रावत मौके पर पहुंचा, तो उसने डंपर चालक विष्णु बैरागी और पोकलेन चालक धर्मेंद्र सिंह को चोरी करते देख लिया। मैनेजर को देखते ही दोनों भागने लगे, लेकिन पीछा कर उन्हें पकड़ लिया गया।
शिकायत के बाद कालूखेड़ा पुलिस ने विष्णु बैरागी (निवासी हाटपिपलिया, जावरा) और धर्मेंद्र सिंह (निवासी सरसोदा, जावरा) के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है कि चोरी किया गया डीजल किसे बेचा जाना था और क्या इस गैंग में और लोग शामिल हैं।

You missed

error: Content is protected !!